दुमका मेले से महिला और 2 बच्चे लापता 😢 | राखी कुमारी, आरव और आयुष की तलाश | #followers #news #dumka
Dumka live News
0:00 / 0:00
दुमका मेले से महिला और 2 बच्चे लापता 😢 | राखी कुमारी, आरव और आयुष की तलाश | #followers #news #dumka
3 164 просмотра · 13 часов назад
Dumka live News
22,3 тыс. подписчиков
3 164 просмотра · 13 часов назад
दुमका मेले से महिला और दो बच्चे लापता, तलाश में जुटी पुलिस; सूचना देने की अपील
19 अक्टूबर की शाम से राखी कुमारी, बेटा आरव और भतीजा आयुष लापता, परिजन परेशान
दुमका। झारखंड के दुमका जिले में दुर्गा पूजा मेला घूमने आए एक परिवार की महिला और दो बच्चे 19 अक्टूबर की शाम से लापता हैं। महिला की पहचान राखी कुमारी के रूप में हुई है। उनके साथ बेटा आरव कुमार और भतीजा आयुष कुमार सिंह भी लापता हैं। घटना के बाद से परिजन परेशान हैं और तीनों की तलाश कर रहे हैं।
परिजनों के अनुसार, पाकुड़ जिले के महेशपुर निवासी विक्रांत सिंह अपनी पत्नी राखी कुमारी, बेटे आरव, भतीजे आयुष और दो भतीजियों के साथ दुमका मेला देखने आए थे। नगर थाना के पास चौराहे के समीप मेला घूमने के बाद राखी दोनों बच्चों के साथ फास्ट फूड खाने गईं। विक्रांत अपनी दो भतीजियों के साथ गाड़ी में इंतजार करते रहे। काफी देर तक तीनों के वापस नहीं लौटने पर उनकी खोजबीन शुरू की गई।
परिजनों ने डायल 112 पर संपर्क किया और नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई। परिजनों के मुताबिक, पुलिस के माध्यम से राखी के मोबाइल की लोकेशन पोड़ैयाहाट क्षेत्र में मिलने की जानकारी मिली। इसके बाद परिजन वहां भी तलाश करने पहुंचे, लेकिन तीनों का कोई सुराग नहीं मिला।
विक्रांत सिंह के अनुसार, परिवार पहले पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के सलगा गांव गया था। इसके बाद चुटोनाथ पार्क और सेल्फी ब्रिज घूमते हुए दुमका पहुंचा था। नगर थाना के पास फास्ट फूड खाने के बाद राखी ने बच्चों के लिए कुछ सामान खरीदने की बात कही और फिर वापस नहीं लौटीं।
फिलहाल नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, वहीं परिजन महिला और दोनों बच्चों की तलाश में जुटे हैं। तीनों के लापता होने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
🙏 आम लोगों से मदद की अपील
यदि किसी व्यक्ति को राखी कुमारी, आरव कुमार और आयुष कुमार सिंह के संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो कृपया तुरंत पुलिस को सूचित करें या परिजनों के मोबाइल नंबर 9931138460 पर संपर्क कर जानकारी दें। आपकी एक छोटी-सी सूचना तीनों को खोजने में मददगार हो सकती है।
दुमका लाइव न्यूज के लिए दशरथ महतो की रिपोर्ट।