Перейти к содержимому

दिल्ली: वासुदेव घाट को हरे पर्दे से ढक कर क्या छुपा रही दिल्ली सरकार?

Newslaundry Hindi

0:00 / 0:00

दिल्ली: वासुदेव घाट को हरे पर्दे से ढक कर क्या छुपा रही दिल्ली सरकार?

24 196 просмотров · 11 мес. назад
Newslaundry Hindi
382 тыс. подписчиков
24 196 просмотров · 11 мес. назад
#chhathpuja #yamuna #vasudevghat प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वासुदेव घाट पर अलग से एक तालाब बनाए जाने की चर्चा जोरों पर है. कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री आज शाम बिहार चुनाव के मद्देनजर छठ पूजा के लिए वासुदेव घाट जा सकते हैं. लेकिन इस बीच आम आदमी पार्टी ने एक बड़ा आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी के लिए दिल्ली सरकार ने यमुना नदी से हटकर एक अलग तालाब बनाया है. कहा जा रहा है कि इस तालाब में गंगा का पानी डाला गया है क्योंकि यमुना का पानी प्रदूषित है. जब हम आम आदमी पार्टी के इस दावे की असलियत पता लगाने कश्मीरी गेट स्थित वासुदेव घाट पहुंचे तो पाया कि घाट में अब मीडिया की एंट्री रोक दी गई है. साथ ही पास बने फ्लाईओवर से भी घाट न दिखे, इसके लिए भी फ्लाईओवर की दीवार पर ऊंची-ऊंची हरी चादर की दीवार बनाई गई है. लेकिन जब हमने किसी तरह से फ्लाई ओवर से देखा तो पाया कि आम आदमी पार्टी का दावा इस हद तक तो सच है कि वासुदेव घाट पर अलग से एक अस्थाई तालाब बनाया गया है. गौरतलब है कि रविवार शाम को डीडी न्यूज़ पर सुधीर चौधरी का दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ जो इंटरव्यू आया, उसमें वह इसी तालाब के पानी को नहाने लायक बता रहे हैं. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी यही बात दोहराती हैं. हालांकि, इस इंटरव्यू के दौरान ना तो सुधीर चौधरी ना मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता यह बताते हैं कि यह पानी यमुना का नहीं है, भले ही वह यमुना किनारे जरूर बनाया गया हो. शाम को देखिए इस यमुना और छठ के इर्द-गिर्द चल रहे पूरे राजनीतिक घमासान और छठ की तैयारियों पर हमारी एक खास रिपोर्ट. यह झलक उसी रिपोर्ट की है. हमारे सेना प्रोजेक्ट में योगदान दीजिए : https://rzp.io/rzp/bhrsm न्यूज़लॉन्ड्री को सब्सक्राइब करें : https://rzp.io/rzp/nlsm अन्य सभी अपडेट्स के लिए डाउनलोड करें न्यूज़लॉन्ड्री एप : https://www.newslaundry.com/download-app न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी के व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें : https://whatsapp.com/channel/0029Va5n... न्यूज़लॉन्ड्री हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं- व्हाट्सएप: https://chat.whatsapp.com/K2XFgEKcC0V... फेसबुक:   / newslaundryhindi   ट्विटर:   / nlhindi   इंस्टाग्राम:   / newslaundryhindi