बिंग हिन्दी | ⭐ बिंग: 5 x फुल एपिसोड ⭐ | Bing India | @BingHindi
बिंग - ऑफ़िशियल हिन्दी चैनल
0:00 / 0:00
बिंग हिन्दी | ⭐ बिंग: 5 x फुल एपिसोड ⭐ | Bing India | @BingHindi
26 055 просмотров · 7 дн. назад
बिंग - ऑफ़िशियल हिन्दी चैनल
55,9 тыс. подписчиков
26 055 просмотров · 7 дн. назад
➡️ बिंग को और देखने के लिए सब्सक्राइब करें: https://bit.ly/BingHindi ⬅️
00:00 खोना
बिंग और हॉपिटी वूश, पार्क में इतना मज़ा कर रहे हैं कि बिंग को एक बड़ी सी, बदबूदार डॉगी की पॉटी दिखाई नहीं देती और उसका पैर सीधे उस पर जा पड़ता है! फ़्लॉप सफ़ाई के लिए बिंग को आमा के घर तक पहुँचने में मदद करता है, और तभी बिंग को एहसास होता है कि उसने हॉपिटी को पीछे छोड़ दिया है। क्या बिंग ध्याऽऽऽऽन लगा कर याद कर पाएगा कि हॉपिटी कहाँ है?
06:33 बाय बाय
बिंग एक नए नारंगी गुब्बारे के साथ खेलता है लेकिन जब वह बहुत उत्साह से उस पर उछलता है, तो वह फट जाता है। बिंग अपना नया गुब्बारा खोने से दुखी है, इसलिए फ़्लॉप उसे गुब्बारे के टुकड़े बाय बाय डब्बे में डालने में मदद करता है। बाय बाय डब्बा एक यादों का डब्बा है जिसमें ऐसी चीजें रखी जाती हैं जो इतनी टूटी हुई होती हैं कि ठीक नहीं की जा सकतीं, लेकिन इतनी खास होती हैं कि फेंकी नहीं जा सकतीं।
13:06 म्यूज़िकल स्टैच्यू
आमा के क्रेश में, खेल चुनने की बारी बिंग की है और वह चुनता है म्यूज़िकल स्टैचू। जब गाना रुक जाए... तब एकदम स्टैचू बन जाओ। अगर तुम डगमगाए, तो तुम खेल से बाहर ... और फिर तुम हो डगमग पुलिस। क्या बिंग ये खेल जीतेगा?
19:39 बढ़ना
कोको और बिंग, फ़्लॉप के साथ लंबाई की लकीर खींचकर देख रहे हैं कि वे कितने लंबे हो गए हैं। कोको बिंग को फिर से नापना चाहती है जब वह शेल्फ पर अपने कागज़ी हवाई जहाज़ तक नहीं पहुंच पाता है। बिंग और कोको को पता चलता है कि नई लंबाई की लकीर पहले की तुलना में बहुत नीचे है! क्या बिंग नीचे बढ़ गया है?
26:12 बुलबुले
बगीचे में, फ़्लॉप बिंग और पैंडो को बुलबुले बनाने का तरीका दिखाता है। पैंडो काफ़ी बड़े बुलबुले बना पाता है इसलिए बिंग को लगता है कि उसकी बुलबुला छड़ी टूट गई है। पैंडो उसके साथ अदला-बदली करता है लेकिन बिंग तब भी बुलबुला नहीं बना पाता! फ़्लॉप बिंग को डुबाना, टपकना और धीरे से फूँकना याद दिलाता है। एक अच्छा बड़ा बुलबुला बनता है और पैंडो की ओर उड़ता है वो उसे फोड़ देता है। बिंग पैंडो से नाराज़ है उसका पहला बुलबुला फोड़ने के लिए, लेकिन जल्द ही उसे एक साथ बहुत सारे बुलबुले बनाने का एक नया तरीका मिल जाता है!
बिंग हिन्दी | ⭐ बिंग: 5 x फुल एपिसोड ⭐ | Bing India | @BingHindi | बच्चों के लिए कार्टून
*****
बिंग से संबंधित और देखें::
▶️ बिंग: फुल एपिसोड: https://bit.ly/BingHindiEpisodes
▶️ बिंग: फुल एपिसोड का संकलन: https://bit.ly/BingHindiEpisodeCompil...
▶️ बिंग: कहानियाँ: https://bit.ly/BingHindiStories
▶️ बिंग: सर्वश्रेष्ठ अंश: https://bit.ly/BingHindiBestBits
#बिंगहिन्दी
#बिंगएपिसोड
#storiesinhindi
#binginhindi
*****
बिंग के ऑफ़िशियल हिन्दी यूट्यूब चैनल – जो की बिंग, सूला, फ़्लॉप, पैंडो और उनके सभी दोस्तों का घर है – में आपका स्वागत है।
बिंग एक प्री-स्कूल बच्चा है जिसे अपने दोस्तों के साथ खेलना बहुत पसंद है। उसे नयी-नयी चीजें आज़माना पसंद है, और उसमें ज़िंदगी को जानने की ललक है। बिंग जिज्ञासु, नेक और ईमानदार बच्चा है, और क्योंकि वह उम्र में अभी छोटा है, वह अक्सर चीज़ों को पहली बार अनुभव कर रहा होता है। यह सच है की कभी-कभी उसको छोटी-मोटी टक्कर, या छलकाव, या अचानक से आयी हुई निराशा का सामना करना पड़ता है। और ऐसे मौक़ों पर यह आमतौर पर बिलकुल साफ़ पता लगता है कि वह क्या महसूस कर रहा है। बिंग के साथ है फ़्लॉप, जो धैर्य, विनम्रता और दयालुता लाता है, और जो हमेशा चीजों को बेहतर बनाता है।
बिंग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार-विजेता टीम द्वारा, शिक्षा विशेषज्ञ और बाल-विकास विशेषज्ञों के सहयोग के साथ, लिखा और निर्मित किया गया है। यह शृंखला जीवन के छोटे-छोटे पलों की बड़ी कहानियों पर केंद्रित है, और छोटे बच्चों को स्वस्थ सामाजिक और भावनात्मक विकास का आनंद लेने में मदद करने के लिए रचित की गयी है।
➡️ वेबसाइट: https://www.bingbunny.com
➡️ Instagram: / bingbunny
➡️ Facebook: / bingbunny
© ACAMAR FILMS LIMITED