UP ELECTION 2027: मैनपुरी, भोगांव विधानसभा सीट की हर कहानी, यूपी का विशाल विश्लेषण |ABPLIVE
ABPLIVE
0:00 / 0:00
UP ELECTION 2027: मैनपुरी, भोगांव विधानसभा सीट की हर कहानी, यूपी का विशाल विश्लेषण |ABPLIVE
13 475 просмотров · 1 дн. назад
ABPLIVE
31 млн подписчиков
13 475 просмотров · 1 дн. назад
यूपी के विशाल विश्लेषण में अब बात होगी मैनपुरी ज़िले की. मैनपुरी ज़िला अखिलेश यादव का गढ़ है, मैनपुरी से सपा की डिंपल यादव सांसद हैं. मुलायम सिंह यादव भी यहाँ से सांसद रह चुके हैं. मैनपुरी सपा का एक ऐसा किला है, जिसे बीजेपी अब तक ध्वस्त नहीं कर पाई है.
2022 विधानसभा चुनाव में मैनपुरी ज़िले की 4 विधानसभा सीटों में से बीजेपी 2 और सपा 2 सीटों पर जीती थी. लेकिन 2 साल बाद जब 2024 में लोकसभा चुनाव हुए तो मैनपुरी ज़िले की सभी 4 सीटों पर समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की. डिंपल यादव पहली बार लोकसभा उपचुनाव में मैनपुरी से सांसद बनी थीं और 2024 में दूसरी बार सांसद बनीं.
मैनपुरी सीट की विधानसभा संख्या 107 है. मैनपुरी विधानसभा सीट यादव, शाक्य और ठाकुर बाहुल्य विधानसभा सीट है. 2022 विधानसभा चुनाव में मैनपुरी विधानसभा सीट से बीजेपी जीती लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव में मैनपुरी विधानसभा सीट से सपा ने बढ़त हासिल कर ली.
मैनपुरी विधानसभा सीट पर कांग्रेस आखिरी बार 1985 में जीती थी. मैनपुरी विधानसभा सीट से 1991 में बीजेपी पहली बार चुनाव जीती. 1991 के बाद 1993, 2002, 2007 और 2022 में मैनपुरी विधानसभा चुनाव जीती. मैनपुरी विधानसभा सीट से सपा पहली बार 1996 में चुनाव जीती और फिर 2012, 2017 में भी सपा ने मैनपुरी से जीत हासिल की.
2026 में एसआईआर के बाद मैनपुरी विधानसभा सीट पर 3,08,314 मतदाता बचे हैं. 2024 लोकसभा चुनाव में मैनपुरी विधानसभा सीट पर 3,50,965 मतदाता थे. एसआईआर के बाद मैनपुरी विधानसभा सीट पर 42,651 मतदाता कम हुए हैं.
2022 विधानसभा चुनाव में मैनपुरी विधानसभा सीट से बीजेपी के ठाकुर जयवीर सिंह चुनाव जीते. सपा ने पूर्व विधायक राजू यादव को टिकट दिया. बसपा ने गौरव नंद और कांग्रेस ने विनीता को प्रत्याशी बनाया.
भोगांव सीट की विधानसभा संख्या 108 है. भोगांव विधानसभा सीट लोधी और शाक्य बाहुल्य विधानसभा सीट है. इस विधानसभा सीट पर ठाकुर, यादव, पंडित और बघेल मतदाता भी निर्णायक हैं. ख़ास बात यह है कि भोगांव विधानसभा सीट पर लंबे समय से शाक्य, ब्राह्मण और ठाकुर विधायक ही चुनाव जीतते रहे हैं.
2022 विधानसभा चुनाव में भोगांव विधानसभा सीट पर बीजेपी जीती लेकिन 2024 में भोगांव विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर हो गया, भोगांव विधानसभा सीट सपा ने जीत ली.
1985 में कांग्रेस आखिरी बार भोगावं विधानसभा सीट से चुनाव जीती. उसके बाद से एक भी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भोगांव से चुनाव नहीं जीत पाई. बीजेपी ने पहली बार 1989 में भोगांव विधानसभा जीती. 1989 के बाद बीजेपी सीधे 2017 में ही भोगांव से अपना विधायक बना पाई और फिर 2022 में भोगांव से बीजेपी ही जीती. सपा पहली बार 1993 में भोगांव विधानसभा सीट जीती. 1993 के बाद 2012 तक सपा लगातार 5 बार भोगांव विधानसभा सीट पर जीत हासिल करती रही. बसपा एक बार भी भोगांव विधानसभा सीट नहीं जीती है.
2026 में एसआईआर के बाद भोगांव विधानसभा सीट पर 3,18,543 मतदाता बचे हैं. 2024 लोकसभा चुनाव में भोगांव विधानसभा सीट पर 3,49,159 मतदाता थे. एसआईआर के बाद भोगांव विधानसभा सीट पर 30,616 मतदाता घटे हैं.
2022 विधानसभा चुनाव में भोगांव विधानसभा सीट से बीजेपी के रामनरेश अग्निहोत्री चुनाव जीते. सपा ने आलोक कुमार शाक्य को प्रत्याशी बनाया. बसपा ने अशोक कुमार और कांग्रेस ने ममता राजपूत को टिकट दिया.
#mainpuri #upassemblyelection #upelection2027 #samajwadiparty #bjpvssp
mainpuri election 2027, mainpuri assembly seat, bhogaon assembly seat, mainpuri political analysis, dimple yadav mainpuri, akhilesh yadav, mainpuri election news, bhogaon election news, up election 2027, sir voter list mainpuri, mainpuri voter list, bjp sp election, uttar pradesh politics
#ABPLIVE #ABPLIVEChannel
Subscribe to ABPLIVE: / @abp_live
About Channel:
ABPLIVE एक समाचार चैनल है जो नवीनतम शीर्ष समाचारों, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन, राजनीति और कई और अन्य कवरेज प्रदान करता है। यह चैनल मुख्य रूप से भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचारों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
ABPLIVE is a news hub which provides you with the comprehensive up-to-date news coverage from all over India and World. Get the latest top stories, current affairs, sports, business, entertainment, politics, astrology, spirituality, and many more here only on ABP News Hindi.
ABPLIVE is a popular Hindi News Channel made its debut as STAR News in March 2004 and was rebranded to ABP News from 1st June 2012.
The vision of the channel is 'Aapko Rakhe Aagey' - the promise of keeping each individual ahead and informed. ABP News is best defined as a responsible channel with a fair and balanced approach that combines prompt reporting with insightful analysis of news and current affairs.
ABP News maintains the repute of being a people's channel. Its cutting-edge formats, state-of-the-art newsrooms commands the attention of 48 million Indians weekly.
Watch Live on https://abplive.com/live-tv
ABP Hindi: https://abplive.com/
ABP English: https://news.abplive.com/
Download ABP App for Apple: https://itunes.apple.com/in/app/abp-l...
Download ABP App for Android: https://play.google.com/store/apps/de...
Social Media Handles:
Instagram: / abpnewstv
Facebook: / abpnews
Twitter: / abpnews