जब Morarji Desai ने Dilip Kumar की फ़िल्म पर चलाई कैंची! | Jugnu (1947) Censorship Controversy
Filmi Storiyaan
0:00 / 0:00
जब Morarji Desai ने Dilip Kumar की फ़िल्म पर चलाई कैंची! | Jugnu (1947) Censorship Controversy
73 просмотра · 10 ч назад
Filmi Storiyaan
4,84 тыс. подписчиков
73 просмотра · 10 ч назад
1947 में जब देश आज़ादी की नई सुबह देख रहा था, उसी साल भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे बड़ा सेंसरशिप विवाद खड़ा हुआ!
शौकत हुसैन रिज़वी के निर्देशन में बनी और दिलीप कुमार तथा मलिका-ए-तरन्नुम नूरजहाँ की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म 'जुगनू' को सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया था। फ़िल्म थिएटर्स में हाउसफुल चल रही थी, लेकिन फिर एंट्री हुई 'फिल्मइंडिया' के संपादक बाबूराव पटेल और बंबई के तत्कालीन गृह मंत्री मोरारजी देसाई की।
मोरारजी देसाई को फ़िल्म में दिखाए गए कॉलेज रोमांस और लाइफस्टाइल पर कड़ा ऐतराज़ हुआ। नतीजा? जनरल क्लॉज़ेज़ एक्ट के तहत फ़िल्म पर सरकारी पाबंदी लगी और दोबारा रिलीज़ के लिए फ़िल्म के करीब 28 मिनट (2534 फीट सेल्युलाइड) काट दिए गए।
फ़िल्मी स्टोरियां के इस एपिसोड में जानिए:
क्यों बाबूराव पटेल ने मोरारजी देसाई को भेजी थी अपने रिव्यू की एडवांस कॉपी?
कैसे मोहम्मद रफ़ी और शशिकला को मिला शुरुआती बड़ा ब्रेक?
भारत-पाकिस्तान बँटवारे के बाद नूरजहाँ और दिलीप कुमार की राहें कैसे हमेशा के लिए अलग हुईं?
और कैसे सालों बाद जुगनू के वो 28 मिनट के कटे हुए दृश्य आंशिक रूप से वापस लौटे?
#FilmiStoriyaan #DilipKumar #NoorJehan #Jugnu1947 #MorarjiDesai #ClassicCinema #OldBollywood #CensorshipHistory #IndianCinemaHistory #BaburaoPatel