Перейти к содержимому

टीबी मरीजों को अब ₹1000 हर महीने देगी सरकार | TB निक्षय पोषण भत्ता योजना | TB पोषण भत्ता कैसे मिलेगा

Dr Shan Info

0:00 / 0:00

टीबी मरीजों को अब ₹1000 हर महीने देगी सरकार | TB निक्षय पोषण भत्ता योजना | TB पोषण भत्ता कैसे मिलेगा

81 507 просмотров · 2 г. назад
Dr Shan Info
1,09 млн подписчиков
81 507 просмотров · 2 г. назад
टीबी मरीजों को अब ₹1000 हर महीने देगी सरकार | TB निक्षय पोषण भत्ता योजना | TB पोषण भत्ता कैसे मिलेगा टीबी के मरीजों को अब मिलेगा दोगुना पोषण भत्ता 500 की जगह 1000 रुपये प्रतिमाह हुआ मरीजों का पोषण भत्ता टीबी मरीजों को अब दोगुना पोषण भत्ता दिया जाएगा। भारत सरकार ने इसका आदेश जारी कर दिया है। 1 नवंबर से नई व्यवस्था लागू की जाएगी। अब हर महीने के बाद तीन-तीन माह पर एकमुश्त किस्तें मरीज के खाते में भेजी जाएंगी। केजीएमयू रेस्पीरेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत ने बताया कि टीबी उन्मूलन को बढ़ावा देने के लिए पोषण भत्ते में वृद्धि की गई है। अभी टीबी मरीजों को 500 रुपए प्रतिमाह प्रदान किया जा रहा है। टीबी के खात्मे के लिए भारत सरकार ने पोषण भत्ते की राशि दोगुना करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि कुपोषण से टीबी का जोखिम बढ़ता है। टीबी से कमजोरी बढ़ती है। वजन घटता है। मरीज की तबीयत भी बिगड़ जाती है। बेहतर पोषण से टीबी मरीजों की मृत्यु दर में कम लाने में मदद मिल रही है। लिहाजा भारत सरकार ने 500 की जगह 1000 रुपये प्रतिमाह टीबी मरीजों को पोषण भत्ता कर दिया है। सभी नए टीबी व पुराने मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। यह प्रोत्साहन 3000 रुपये की दो बराबर किस्तों में दिया जाएगा। जिसमें 3000 रुपये का पहला लाभ इलाज के समय अग्रिम के रूप में दिया जाएगा। जबकि 3000 रुपये का दूसरा लाभ इलाज के 84 दिन पूरे होने पर दिया जाएगा। जिन मरीजों का इलाज 6 माह से अधिक चलेगा। उन्हें 1000 रुपये प्रति माह का नया लाभ दिया जाएगा। डॉ. सूर्यकांत के मुताबिक ड्रग रेजिस्टेन्ट टीबी के इलाज के लिए देश में 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेन्स चिन्हित किए गए हैं। इनमें एक सेंटर केजीएमयू का रेस्पीरेटरी मेडिसिन विभाग है।