वाण गांव में डोलियों का स्वागत,पारंपरिक नृत्य लाटू देवता दर्शन,गांव का भ्रमण।
Bharti G
0:00 / 0:00
वाण गांव में डोलियों का स्वागत,पारंपरिक नृत्य लाटू देवता दर्शन,गांव का भ्रमण।
619 просмотров · 3 нед. назад
Bharti G
7,35 тыс. подписчиков
619 просмотров · 3 нед. назад
दोस्तों, इस वीडियो में आपको वाण गांव की यात्रा के कई खूबसूरत और अनोखे आयाम देखने को मिलेंगे।
हमने सबसे पहले वाण गांव की सड़क के अंतिम छोर पर अपनी गाड़ी पार्क की और वहां से आगे की यात्रा पैदल शुरू की। सबसे पहले हम पहुंचे लाटू देवता मंदिर, जहां दर्शन और मंदिर की परंपराएं अन्य मंदिरों से कुछ अलग और विशेष नजर आईं। मंदिर प्रांगण में कुमाऊं से आए एक गायक ने अपने गीतों से सभी का मनोरंजन किया। फिर हम वाण गांव की गलियों में घूमे और वहां के पुराने मकानों, पारंपरिक वास्तुकला, लकड़ी की कोठलियों और ऐतिहासिक चक्कियों को देखा। गांव में लोहार की एक पारंपरिक दुकान भी देखने को मिली, जो आज भी ग्रामीण जीवन और पुरानी कारीगरी की झलक दिखाती है।
शाम होते-होते गांव के चौक में डोली के आगमन का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। लोगों ने पूरे उत्साह के साथ डोली का स्वागत किया, नृत्य किया और धार्मिक वातावरण में खूब आनंद लिया। इसके बाद कलोल गांव से दो अन्य डोलियां भी वहां पहुंचीं और उनका भी पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।
इस वीडियो में आपको वाण गांव की धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति, पारंपरिक जीवन, डोलियों की यात्रा।
वीडियो को पूरा जरूर देखें, पसंद आए तो Like, Comment और Channel को Subscribe जरूर करें। 🙏🏔️
#वाणगांव #लाटूदेवता #नंदादेवीयात्रा #डोलीयात्रा #उत्तराखंडयात्रा #उत्तराखंडसंस्कृति #पहाड़ीकैंपिंग #नदीकिनारेकैंपिंग #CampingInUttarakhand #VillageLife