Перейти к содержимому

Manmohan Singh: क्या Sonia Gandhi थीं Real Boss? (BBC Hindi)

BBC News Hindi

0:00 / 0:00

Manmohan Singh: क्या Sonia Gandhi थीं Real Boss? (BBC Hindi)

2 299 378 просмотров · 7 л. назад
BBC News Hindi
22 млн подписчиков
2 299 378 просмотров · 7 л. назад
अगर मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्रित्व काल पर किताब लिखने वाले उनके प्रेस सलाहकार रहे संजय बारू की बात मानी जाए तो मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी के संबंधों की पहली परीक्षा हुई थी जब 15 अगस्त, 2004 को उन्हें लाल क़िले की प्राचीर से देश को संबोधित करना था. बारू से कहा गया कि वो भाषण से एक दिन पहले उसके ड्रेस रिहर्सल यानी पूर्वाभ्यास में भाग लें. जब वो लाल क़िले पर पहुंचे तो उन्होंने जिज्ञासावश भाषण के दौरान होने वाले 'सिटिंग अरेंजमेंट' पर नज़र दौड़ाई. भाषण मंच से थोड़ा पीछे मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरन कौर की कुर्सी थी. उसके बाद वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों, विपक्ष के नेता और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की कुर्सी थी. पहली पंक्ति से सोनिया गांधी की कुर्सी नदारद थी. जब बारू ने रक्षा मंत्रालय के अधिकारी से पूछा कि सोनिया को कहाँ बैठाया जाएगा तो उसने चौथी या पांचवी पंक्ति की तरफ़ इशारा कर दिया जहाँ उनकी बग़ल में नजमा हेपतुल्लाह को बैठाया जाना था. बारू ये सुन कर अवाक रह गए. उन्होंने मन में सोचा कि इससे मनमोहन सिंह को व्यक्तिगत तौर पर बहुत शर्मिंदगी होगी और सोनिया गांधी भी अपमानित महसूस करेंगी. स्टोरी: रेहान फ़ज़ल #ManmohanSingh