Amrit Bharat Station Scheme के तहत वर्ल्ड क्लास बनेंगे देश भर के रेलवे स्टेशन
ANI News
0:00 / 0:00
Amrit Bharat Station Scheme के तहत वर्ल्ड क्लास बनेंगे देश भर के रेलवे स्टेशन
71 695 просмотров · 3 года назад
ANI News
9,78 млн подписчиков
71 695 просмотров · 3 года назад
भारतीय रेल (Indian Railways) आधुनिकीकरण की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रही है और भारत सरकार (Government of India) के न्यू इंडिया (New India) के विजन को साकार करने में अग्रसर है। इसी के अंतर्गत देशभर में रेलवे स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए उनके पुनर्विकास का कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है। साथ ही इन स्टेशनों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। रेलवे स्टेशनों को रिडेवलप करने के लिए भारत सरकार द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना ( Amrit Bharat Station Scheme) शुरू की गई है। इस योजना के तहत देश के विभिन्न राज्यों में 1275 रेलवे स्टेशनों को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकसित किया जा रहा है। देश में तीन स्टेशनों को पहले ही विश्वस्तरीय बनाया जा चुका है। इनमें मध्य प्रदेश का रानी कमलापति स्टेशन (Rani Kamlapati Station) कर्नाटक का सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल स्टेशन(Visvesvaraya Railway Station) बेंगलुरू और गुजरात का गांधीनगर कैपिटल स्टेशन (Gandhinagar capital station) शामिल हैं। इन अत्याधुनिक रेलवे स्टेशनों की तर्ज पर ही देश में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1275 स्टेशनों को रिडेवलप करने का कार्य भी तीव्र गति से किया जा रहा है। इनमें से 508 स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य प्रगति पर है, जबकि 767 स्टेशनों को पुनर्विकसित करने के लिए मास्टर प्लानिंग और टेंडर की प्रक्रिया चल रही है।
#indianrailways #railwaystation #newindia
Subscribe now and press the bell icon 🔔 to get new video updates: https://bit.ly/2UV4ygi
--------------------------------------
ANI is South Asia's leading Multimedia News Agency providing content for every information platform, including TV, Internet, broadband, newspapers, and mobiles.
Subscribe now! Enjoy and stay connected with us!!
☛ Subscribe to ANI News YouTube channel: https://bit.ly/2UV4ygi
☛ Visit our Official website: https://www.aninews.in/
☛ Follow ANI: / ani
☛ Like us: / aninews.in
☛ Email to: anicontent@aniin.com, internetani@aniin.com
☛ Copyrights © All Rights Reserved ANI Media Pvt Ltd.