Umesh Pal Murder Case | 5 लाख का इनामी शूटर अरमान बिहारी बिहार जेल में मिला | प्रयागराज पुलिस की
Dot Express News
0:00 / 0:00
Umesh Pal Murder Case | 5 लाख का इनामी शूटर अरमान बिहारी बिहार जेल में मिला | प्रयागराज पुलिस की
4 574 просмотра · 1 мес. назад
Dot Express News
124 подписчика
4 574 просмотра · 1 мес. назад
24 फरवरी 2023 को प्रयागराज के धूमनगंज स्थित सुलेम सराय में वकील उमेश पाल और उनके दो सरकारी सुरक्षाकर्मियों की दिनदहाड़े गोली और बम मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के सीसीटीवी फुटेज में अरमान की संलिप्तता सामने आई थी, जिसके बाद शासन ने उस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। जांच में सामने आया है कि वारदात के बाद अरमान बिहार के गया पहुंचा और एक पुराने फायरिंग मामले में अदालत में आत्मसमर्पण कर 27 फरवरी 2023 से ही गया जेल में बंद था।
जानकारी मिलते ही धूमनगंज पुलिस की विशेष टीम 30 सितंबर को गया सेंट्रल जेल पहुंची, जहां फिंगरप्रिंट और जेल रिकॉर्ड्स से उसकी पहचान की पुष्टि की गई। प्रयागराज पुलिस ने उसे यूपी लाने के लिए गया कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड की अर्जी दाखिल की है। इधर, अरमान के माता-पिता और अधिवक्ता ने उसे निर्दोष बताते हुए यूपी ले जाने पर सुरक्षा संबंधी चिंताएं जताई हैं, जबकि उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के न्याय पर भरोसा जताते हुए आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। वीडियो को Like करें, अपनी राय Comment बॉक्स में साझा करें और Channel को Subscribe करना न भूलें।
#UmeshPalMurderCase #ArmanBihari #PrayagrajPolice #AtiqAhmedGang #GayaJail #TransitRemand #Dhoomanganj #JayaPal #UPPolice #CrimeNews #PrayagrajNews #UPNews #BreakingNews #LocalNews #SangamNagari