RSTV Vishesh - 24 June 2019: Question Hour | प्रश्नकाल
Sansad TV
0:00 / 0:00
RSTV Vishesh - 24 June 2019: Question Hour | प्रश्नकाल
97 592 просмотра · 7 лет назад
Sansad TV
9,63 млн подписчиков
97 592 просмотра · 7 лет назад
किसी भी स्वस्थ लोकतंत्र में सवाल पूछना बेहद ज़रूरी है। दरअसल किसी भी महत्वपूर्ण विषय में तर्क वितर्क से ही उस विषय का महत्व समझ आता है। भारत में क़ानून बनाने की प्रक्रीया संसद में होती है। जनहित से जुड़े हर मुद्दे संसद तक पहुंचें.. इसके लिए व्यवस्था भी की गई है। भारतीय संसद के दोनों सदनों यानि लोक सभा और राज्य सभा में लोकहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने.. और उस पर जवाब मांगने के लिए.. प्रश्नकाल की व्यवस्था की गई है। प्रश्नकाल के दौरान कोई भी सदस्य सरकार से जनहित के किसी भी मुद्दे पर मौखिक या लिखित जवाब मांग सकता है। दरअसल संसद सदस्य के लिए लोगों के प्रतिनिधि के तौर पर ये जरूरी हो जाता है कि वह अपने कर्तव्य निर्वहन के लिए सरकार के क्रियाकलापों के बारे में जानकारी रखे और जनहित से जुड़े मुद्दों को सरकार के समक्ष उठाए। ऐसे में प्रश्न पूछने का मूल उद्देश्य लोक महत्व के मामले में जानकारी प्राप्त करना होता है। इस स्थिति में प्रश्नकाल का महत्व काफी बढ़ जाता है। आज विशेष के इस अंक में हम बात करेंगे संसद के सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में से एक प्रश्नकाल की, इसके साथ ही बात करेंगे प्रश्नकाल के दौरान प्रश्न पूछने की प्रक्रिया और प्रश्नों के प्रकार के बारे में, साथ ही प्रश्नकाल और शून्यकाल के अंतर के बारे में भी चर्चा करेंगे...
Anchor – Vaibhav Raj Shukla
Producer - Rajeev Kumar, Ritu Kumar, Abhilasha Pathak
Production – Akash Popli
Reporter - Bharat Singh Diwakar, Leena Sharma
Graphics - Nirdesh, Girish, Mayank
Video Editor -Ravi Shukla, Harish Mourya, Pitamber Joshi