Перейти к содержимому

जसरापुर के सरपंच प्रत्याशी ने जीत से पहले ही करवा दिए काम? , देखें क्या है योजना ~ ग्रामीण मीडिया

Gramin Media

0:00 / 0:00

जसरापुर के सरपंच प्रत्याशी ने जीत से पहले ही करवा दिए काम? , देखें क्या है योजना ~ ग्रामीण मीडिया

4 418 просмотров · 2 дня назад
Gramin Media
115 тыс. подписчиков
4 418 просмотров · 2 дня назад
जसरापुर से सरपंच पद प्रत्याशी राजकुमार निर्वाण का बड़ा ऐलान - "ऐसा गांव बनाऊंगा जैसा लोगों ने सोचा भी नहीं होगा, जनता से मांग रहा हूं 5 साल का मौका" खेतड़ी उपखंड की ग्राम पंचायत जसरापुर में सरपंच पद के प्रत्याशी राजकुमार निर्वाण ने ग्रामीण मीडिया न्यूज़ नेटवर्क से एक्सक्लूसिव बातचीत की। इंटरव्यू के दौरान राजकुमार निर्वाण ने गांव के मुद्दों को लेकर बेबाक और बेखौफ अंदाज में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उनका सपना एक आदर्श और विकसित जसरापुर बनाना है। राजकुमार निर्वाण ने कहा, "मैं एक ऐसा गांव बनाना चाहता हूं, जिसके बारे में लोगों ने कभी सोचा भी नहीं होगा। मेरा विजन साफ है - शिक्षा, पानी, सड़क, सफाई और रोजगार पर काम करना।" उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि वे एक बार उन्हें 5 साल का मौका दें, ताकि वे गांव की तस्वीर बदल सकें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरपंच बनने के बाद वे हर वार्ड, हर ढाणी तक विकास पहुंचाएंगे और बिना भेदभाव के काम करेंगे। उनका यह बेबाक इंटरव्यू अब गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। #Jasrapur #Khetri #SarpanchChunav2026 #RajkumarNirwan #GraminMediaNews ---