ट्रिपल निगेटिव ब्रेस्ट कैंसर (TNBC) के नए इलाज - स्तन कैंसर में इम्मुनोथेरपी और टार्गेटेड थेरेपी
Dr Vineet Govinda Gupta
0:00 / 0:00
ट्रिपल निगेटिव ब्रेस्ट कैंसर (TNBC) के नए इलाज - स्तन कैंसर में इम्मुनोथेरपी और टार्गेटेड थेरेपी
52 336 просмотров · 2 г. назад
Dr Vineet Govinda Gupta
107 тыс. подписчиков
52 336 просмотров · 2 г. назад
ट्रिपल निगेटिव ब्रेस्ट कैंसर (TNBC) एक प्रकार का स्तन कैंसर है जिसमें एस्ट्रोजन (ER), प्रोजेस्टेरोन (PR), और HER2 रिसेप्टर नहीं होते। इसका इलाज कठिन है पर इसका जड़ से इलाज हो सकता है। TNBC का कारण पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है, लेकिन BRCA1 और BRCA2 जैसे डीएनए में परिवर्तन इसमें भूमिका निभाते हैं। लक्षणों में स्तन में गांठ, सूजन, त्वचा में बदलाव, और निप्पल से रिसाव शामिल हैं। मैमोग्राम जैसे स्क्रीनिंग तरीकों के माध्यम से शुरुआती पहचान, और फिर बायोप्सी, PET स्कैन, और जेनेटिक परीक्षण जैसे NGS (नेक्स्ट-जनरेशन सीक्वेंसिंग) से ट्यूमर के डीएनए का अध्ययन किया जाता है, जो महत्वपूर्ण है।
TNBC का इलाज आमतौर पर कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी (जैसे पेम्ब्रोलिज़ुमैब या कीट्रूडा), और टार्गेटेड थेरेपी से किया जाता है। सर्जरी और रेडियोथेरेपी का उपयोग स्टेज 1 से 3 में किया जाता है। स्टेज 4 कैंसर में मेटास्टेसिस मस्तिष्क, फेफड़ों, जिगर या हड्डियों तक फैल सकता है। इस स्टेज में नयी उपचार जैसे ट्रोडेलवी (सैसिटुज़ुमैब गोविटेकन), एन्हेरटू (ट्रास्टुज़ुमैब डेरक्सटेकन), और CAR-T सेल थेरेपी का उपयोग किया जा सकता है। ओलापरिब और बेवासिज़ुमैब जैसे दवाओं का भी उपयोग किया जा रहा है ताकि जीवित रहने की दर को बढ़ाया जा सके और कैंसर वापस ना आये।
रोग का सर्वाइवल निदान के समय कैंसर के चरण पर निर्भर करता है। स्टेज 1 और स्टेज 2 जैसी शुरुआती अवस्थाओं में बेहतर परिणाम मिलते हैं, जबकि स्टेज 3 और स्टेज 4 को ठीक करना और कठिन है, पर इन स्टेज में भी जड़ से इलाज संभव है। कैंसर रोगियों को रिसर्च और क्लीनिकल ट्रायल में भाग लेने की कोशिश करनी चाहिए। AIIMS और टाटा मेमोरियल जैसे अस्पताल TNBC रोगियों के लिए अच्छी देखभाल प्रदान करते हैं। दिल्ली के मशहूर कैंसर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डा विनीत गोविंदा गुप्ता MBBS (AIIMS) , MD (AIIMS), DM (AIIMS), गोल्ड मेडलिस्ट से जानें।
यदि इस वीडियो के अलावा आपके कोई सवाल है तो हमें व्हाट्सप्प, या ईमेल से संपर्क करें। चैनल को सब्सक्राइब करें।
फ़ोन: +919013812875, +917290928042
वेबसाइट: http://drvineetgovinda.com
इ मेल: vineetgovindagupta@gmail.com
फेसबुक: @drvineetgovindagupta
ट्विटर: @drvineetgovinda
00:00 Introduction परिचय
01:02 What is triple negative breast cancer ट्रिपल नेगेटिव स्तन कैंसर क्या होता है
03:25 Symptoms and Diagnosis of TNBC टीएनबीसी के लक्षण और निदान
05:27 Stages of TNBC टीएनबीसी के स्टेज या चरण
06:10 Treatment options for TNBC टीएनबीसी में इलाज कैसे करते है
08:36 Drugs to treat triple negative cancer ट्रिपल नेगेटिव ब्रैस्ट कैंसर के लिए दवाइयां
16:17 Treatment of TNBC by stage टीएनबीसी के हर स्टेज में इलाज
18:27 Clinical trials for TNBC टीएनबीसी में कैंसर रिसर्च और क्लीनिकल ट्रायल
19:12 Survival and cure rate in TNBC टीएनबीसी में सर्वाइवल और जड़ से इलाज
20:55 Contact information संपर्क