Перейти к содержимому

Sanjay Raut की किताब से महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल! Vijay Mallaya को बताया बेगुनाह, PM Modi की

LokmatHindi

0:00 / 0:00

Sanjay Raut की किताब से महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल! Vijay Mallaya को बताया बेगुनाह, PM Modi की

594 просмотра · 18 ч назад
LokmatHindi
3,9 млн подписчиков
594 просмотра · 18 ч назад
#breakingnews #hindinews #SanjayRaut #VijayMallya #BodhKirtan #NarendraModi #PMModi #UddhavThackeray #RajThackeray #MaharashtraPolitics #ShivSenaUBT #SanjayRautBook #VijayMallyaNews #PoliticalNews #MaharashtraNews #BJP #ShivSena #ThackerayBrothers #BreakingNews #HindiNews #LokmatHindi Sanjay Raut New Book : शिवसेना (UBT) के सांसद और वरिष्ठ नेता संजय राउत की नई किताब 'बोध कीर्तन' महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चा का विषय बन गई है। इस किताब में संजय राउत ने कुछ ऐसी बातें लिखी हैं, जिन पर राजनीतिक गलियारों में सवाल उठने लगे हैं। एक तरफ उन्होंने देश छोड़कर ब्रिटेन में रह रहे कारोबारी विजय माल्या को लेकर बड़ा दावा किया है, तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों की तारीफ भी की है। संजय राउत ने अपनी किताब में लिखा है कि विजय माल्या फ्रॉड नहीं थे। उन्होंने दावा किया कि माल्या को केंद्र सरकार ने देश छोड़ने पर मजबूर किया। राउत के मुताबिक, माल्या की नीयत किसी को ठगने की नहीं थी और मुश्किल वक्त में उन्हें बैंकों से राहत मिलनी चाहिए थी। इतना ही नहीं, किताब के 'दीपस्तंभ' अध्याय में संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गैर-राजनीतिक भाषणों की तारीफ की है। अयोध्या दीपोत्सव के दौरान भगवान राम पर दिए गए पीएम मोदी के भाषण को उन्होंने 'शब्दों का भावुक दीपोत्सव' बताया है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस किताब का विमोचन उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की मौजूदगी में होने जा रहा है। ऐसे में सवाल है कि क्या संजय राउत की किताब महाराष्ट्र की राजनीति में नई बहस छेड़ने वाली है? क्या विजय माल्या को लेकर उनकी राय पर राजनीतिक विवाद होगा? और प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ के क्या मायने निकाले जाएंगे? इस वीडियो में जानिए संजय राउत की किताब 'बोध कीर्तन' के अंदर की पूरी कहानी और उन बयानों का राजनीतिक मतलब। -------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- लोकमत हिंदी यूट्यूब चैनल पर स्वागत है. यहां आपको Parliament News, Political Insight, Crime news, Latest Political News, Breaking News, In Depth News, एनालिसिस, फीडबैक, मनोरंजन की दुनिया, खेल-खिलाड़ी, सोशल मीडिया का वायरल रायता, फिल्म रिव्यू, खास मुद्दों पर मंथन देखने को मिलेगा. Welcome to Lokmat Hindi YouTube Channel. Lokmat Hindi channel is all about Latest News, politics news, entertainment news, sports news, social media news, movie reviews, opinion news and more. Lokmat Founded in 1971 by Jawaharlal Darda, it is the largest read Marathi-language newspaper in India. It is also available in an e-paper format and is published in Hindi and English as Lokmat Samachar and the Lokmat Times respectively. Stay tuned for all the trending news in Hindi, exclusive videos and celebrity interviews. लोकमत हिन्दी के वेबसाइट पर जाने के लिए क्लिक करें- http://www.lokmatnews.in/ लोकमत हिन्दी को फेसबुक पर फॉलो करने के लिए क्लिक करें-   / lokmatnewshindi   लोकमत हिन्दी को ट्विटर पर फॉलो करने के लिए क्लिक करें- Follow @   / lokmatnewshindi   लोकमत हिन्दी को इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए क्लिक करें- Follow @   / lokmatnewshindi