Перейти к содержимому

अयोध्या में रामलला के दर्शन और फिर बिछड़ गई पूरी फैमिली! 😱 | Vlog 43

Saawankumaar Badgujar

0:00 / 0:00

अयोध्या में रामलला के दर्शन और फिर बिछड़ गई पूरी फैमिली! 😱 | Vlog 43

10 просмотров · 2 ч назад
Saawankumaar Badgujar
384 подписчика
10 просмотров · 2 ч назад
जय श्री राम! 🙏🚩 इस बार पूरा परिवार निकल पड़ा अयोध्या में प्रभु श्री रामलला के दर्शन करने। लाखों भक्तों की भीड़, हर तरफ गूंजते जय श्री राम के नारे और चारों तरफ केसरिया रंग... पूरा माहौल ही भक्तिमय था। यह मेरी अयोध्या की दूसरी यात्रा थी। पिछली बार जब आया था, तब राम मंदिर का निर्माण चल रहा था और इस बार मंदिर पूरी तरह बनकर तैयार था। इस बार परिवार के साथ रामलला के दर्शन करने का अनुभव ही अलग था। सबसे पहले हमने हनुमानगढ़ी पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन किए और फिर निकल पड़े श्री राम मंदिर की तरफ। लंबी कतारों और भारी भीड़ के बीच आखिरकार हमें रामलला के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। लेकिन कहानी में ट्विस्ट अभी बाकी था! 😅 दर्शन के बाद हमारी फैमिली के कुछ सदस्य भीड़ में अलग हो गए। और जिस खोया-पाया केंद्र की मैं कुछ देर पहले तारीफ कर रहा था, आखिरकार हमें उसी का इस्तेमाल करना पड़ा! क्या पूरी फैमिली वापस एक साथ मिल पाई? देखिए इस व्लॉग में! ❤️ इस यात्रा में सबसे खूबसूरत बात यही थी कि हम सब परिवार के साथ प्रभु श्री राम के दर्शन करने पहुंचे। जय श्री राम! 🚩 वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel Subscribe जरूर करें। #Ayodhya #RamMandir #RamLallaDarshan #AyodhyaVlog #FamilyVlog #HanumanGarhi #JaiShreeRam #TravelVlog #IndianVlogger