तेरी गर्जना से मची खलबली | बता दो हनुमान लंका कैसे जली | Hanuman Ji Bhajan | हनुमान भजन
meethe meethe bhajan
0:00 / 0:00
तेरी गर्जना से मची खलबली | बता दो हनुमान लंका कैसे जली | Hanuman Ji Bhajan | हनुमान भजन
188 просмотров · 11 дн. назад
meethe meethe bhajan
143 подписчика
188 просмотров · 11 дн. назад
तेरी गर्जना से मची खलबली
तेरी गर्जना से मची खलबली,
बता दो हनुमान लंका कैसे जली।
चला मैं निशानी ले श्री राम की,
जहाँ बैठी थी मेरी माँ जानकी।
दिखाई जो मुदरी, वो व्याकुल हुए,
उनको चिंता हुई मेरी जान की।
असुरों से भारी लंका की गली,
बता दो हनुमान कैसे लंका जली॥
लगी भूख मुझको बड़ी ज़ोर से,
देखी रावण की बगिया बड़े गौर से।
फल थे सुंदर बड़े, उनको खाने लगा,
मुझको आज्ञा मिली मैया की ओर से।
जमू माली को मेरी ये हरकत खली,
बता दो हनुमान कैसे लंका जली॥
मैं भूखा था, सैनिक अकड़ने लगे,
मेरे साथ आकर झगड़ने लगे।
लिया पंगा मुझसे, लगे मारने,
मेरे सोटे असुरों पे पड़ने लगे।
सूचना इसकी जब रावण को मिली,
बता दो हनुमान कैसे लंका जली॥
भेजा अक्षय, मेरे हाथों मारा गया,
जो भी आया था सम्मुख, संहारा गया।
लड़ने मुझसे वहाँ मेघनाथ आ गया,
साथ लेकर के वो ब्रह्मपाश आ गया।
बाँध मुझको घुमाया लंका की गली,
बता दो हनुमान कैसे लंका जली॥
मुझको रावण के सामने है लाया गया,
फ़ैसला मिलके मुझको सुनाया गया।
जो तबाही मचाई है इस दूत ने,
लगा दो मिलके आग इसकी पूँछ में।
आ गया जब मेरी पूँछ जली,
देखो जी श्रीमान, ऐसे लंका जली।
बता दो हनुमान कैसे लंका जली॥
प्रभु की सेवा में जो बँधा पहुँचाएगा,
फिर मेरे क्रोध से वो ना बच पाएगा।
बेधड़क जो शरण राम की आएगा,
रोमी कृपा सदा राम की पाएगा।
जग की माया से प्रभु की है सेवा भली,
देखो जी श्रीमान, ऐसे लंका जली।
बता दो हनुमान कैसे लंका जली॥
तेरी गर्जना से मची खलबली | बता दो हनुमान लंका कैसे जली | Hanuman Ji Bhajan | हनुमान भजन
🚩 जय श्री राम 🚩 जय बजरंगबली 🚩
प्रस्तुत है श्री हनुमान जी का भक्तिमय भजन — “तेरी गर्जना से मची खलबली”।
इस भजन में वीर हनुमान जी द्वारा माता सीता की खोज, अशोक वाटिका में लीला, रावण के दरबार में जाना और अपनी जलती पूँछ से लंका दहन करने की कथा का सुंदर वर्णन किया गया है।
🙏 हनुमान जी की भक्ति और श्री राम जी की कृपा हम सभी पर बनी रहे।
अगर आपको यह भजन पसंद आए तो:
❤️ Like करें
🔔 Channel को Subscribe करें
📤 अपने परिवार और भक्तों के साथ Share करें।
🚩 जय श्री राम 🚩
🚩 जय हनुमान 🚩
#HanumanBhajan #HanumanJi #Bajrangbali #JaiShreeRam #HanumanBhajan2026 #LankaDahan #Sunderkand #RamBhajan #BhaktiBhajan #HanumanChalisa