Daily Bread| ईश्वरीय भेदों का प्रकाश |Sep(सितम्बर)28| परमेश्वर के दास भाई बख्तसिंग के दैनिक सन्देश!
Yeshu Darshan
0:00 / 0:00
Daily Bread| ईश्वरीय भेदों का प्रकाश |Sep(सितम्बर)28| परमेश्वर के दास भाई बख्तसिंग के दैनिक सन्देश!
24 просмотра · 2 дня назад
Yeshu Darshan
652 подписчика
24 просмотра · 2 дня назад
Daily Bread| ईश्वरीय भेदों का प्रकाश |Sep(सितम्बर)28| परमेश्वर के दास भाई बख्तसिंग के दैनिक सन्देश!
*********************************************************************
ईश्वरीय भेदों का प्रकाश
परमेश्वर के दास भाई बख्तसिंग के द्वारा लिखित और प्रकाशित की गई पुस्तक में से
सितम्बर 28/Sep 28
“वह चरवाहे की नाई अपने झुण्ड को चराएगा, वह भेड़ों के बच्चों को अंकवार में लिए रहेगा, और दूधपिलानेवालियों को धीरे - धीरे ले चलेगा।” (यशायाह 40:11)
भेड़ें स्वच्छ पानी पीती हैं, सुअर के समान वे गंदा पानी नहीं पीतीं। हमारी भूख और प्यास को मिटाने के लिये हमको किस प्रकार के भोजन की ज़रूरत है इसे प्रभु यीशु जानते हैं। उसका वचन हमारा चारा है। हर सुबह, दोपहर और शाम को वह हमें अपने वचन देता है। सुबह में वह हमको पूरे दिन के लिये उसका स्वर्गीय नक्शा देता है। दोपहर को वह हमको दिन के बचे हुए समय के लिये शक्ति देता है, और रात को हम सो जाएँ इसके पूर्व वह हमको परखता है। इस रीति से हम रोज़ रोज़ ताज़गी पाते हैं और हर एक देखे - अनदेखे जोखिमों से सुरक्षा पाते हैं। वह हमारा प्रेमी और विश्वासयोग्य चरवाहा है और हमेशा हमारे साथ रहता है।
भेड़ों को अपने चरवाहे की आवज़ को पहिचानने का दान होता है। यद्यपि वे दूसरी कई बातों में मूर्ख हैं तौ भी अपने स्वामी की आवाज़ को वे पहिचान सकती हैं। कितनी बार तो कई चरवाहे अपने झुँड़ को एक साथ रखकर रात के समय बारी - बारी से उनकी रखवाली करते हैं। प्रातःकाल एक चरवाहा सीटी बजाकर अपनी भेड़ों को अलग करता है। दूसरा चरवाहा सीटी बजाये तो उसकी भेड़ें बाहर आयेंगी और तीसरे चरवाहे की सीटी सुनकर उसकी भेड़े बाहर आयेंगी। भेड़ें किसी दूसरी भेड़ों के चरवाहे के पास कभी भी नहीं जायेंगी, क्योंकि वे अपने चरवाहे की आवाज को पहिचानती हैं। किसी वक्त कोई अनजान व्यक्ति आकर सीटी बजाये तो भेड़ें उसके पीछे नहीं जाएँगी। प्रभु यीशु कहता है कि, ‘वे पराये के पीछे नहीं जाएँगी’ क्योंकि उनके कान अपने ही स्वामी की आवाज पहिचानने के आदी हो जाते हैं। परमेश्वर की वाणी सुनना, यह हमारा हक है। इतिहास, भूगोल या विज्ञान जैसे विषय हम ना जानते हों तौ भी हम परमेश्वर की वाणी को पहिचान पाते हैं। प्रभु यीशु मसीह की सुनना और उसके पीछे चलना यह विश्वासीयों का हक है। प्रभु जहाँ जाये वहाँ किसी भी प्रकार का प्रश्न पूछे बिना हमें जाना चाहिये।
हमें पूरे विश्वास के साथ प्रभु यीशु मसीह के पीछे चलना चाहिये, क्योंकि हम जानते हैं कि हम उसमें सम्पूर्ण सुरक्षित हैं और किसी भी प्रकार के खतरे की चिन्ता करने की ज़रुरत नहीं है।
#dailybreadhindi
#biblesandesh
#hindibiblemessage
#shortbiblemessage
#hindibiblestudy
#yeshudarshan
#hebronheadquater
#hebronassembly
#brobakhtsingh