Перейти к содержимому

बिंग हिन्दी | ⭐ बिंग: 10 x फुल एपिसोड ⭐ | Bing India | @BingHindi

बिंग - ऑफ़िशियल हिन्दी चैनल

0:00 / 0:00

बिंग हिन्दी | ⭐ बिंग: 10 x फुल एपिसोड ⭐ | Bing India | @BingHindi

38 643 просмотра · 2 месяца назад
बिंग - ऑफ़िशियल हिन्दी चैनल
55,7 тыс. подписчиков
38 643 просмотра · 2 месяца назад
➡️ बिंग को और देखने के लिए सब्सक्राइब करें: https://bit.ly/BingHindi ⬅️ 00:00 पजामा पार्टी बिंग और कोको आज पजामा पार्टी कर रहे हैं! उन्होंने अपने दाँत ब्रश कर लिए हैं, पजामे पहन लिए हैं लेकिन उन्हें आगे क्या करने की ज़रूरत है? कोको गुडनाइट खेल खेलना चाहती है और बिंग वूश करना चाहता है; तो... वे अपने बेडटाइम को मिला देते हैं! लेकिन बिंग को कैसा लगेगा जब कोको सभी लाइटें बंद कर देगी, उसे यह दिखाने के लिए की केसर – जो की उसकी सतरंगी परी चुहियों में से एक है – क्या कर सकती है? 06:33 पिकनिक बिंग और फ़्लॉप पिकनिक के लिए तैयार हो रहे हैं। उनके पास वह सब कुछ है जो उन्हें चाहिए; सैंडविच, जूस, बिस्किट और यहां तक कि निक्कर भी! जैसे ही वे व्हीली के साथ निकलने वाले होते हैं, बारिश शुरू हो जाती है और बिंग बहुत निराश हो जाता है। क्या वे अब भी पिकनिक मनाने जा पाएंगे, या बारिश सारा मज़ा किरकिरा कर देगी... 13:06 म्यूज़िक बिंग, सूला और पैंडो, क्रेश में आमा और फ़्लॉप के साथ म्यूज़िक बना रहे हैं। वहाँ एक ज़ायलोफ़ोन, मराकास, एक टैम्बरीन और... एक ड्रम है। हर कोई ड्रम चाहता है, लेकिन पैंडो को पहले मौका मिलता है, लेकिन जब अदला-बदली का समय आता है, तो बिंग की नहीं बल्कि सूला की बारी होती है। 19:39 गुडबाय कहना जब आमा सूला को घर ले जाने के लिए आती है तब बिंग और सूला गुडबाय नहीं कहना चाहते, इसलिए वे सूला के चमकीले जूते छिपाने का फैसला करते हैं ताकि वह घर न जा सके। बिंग एक जूते को टॉयलेट में छिपा देता है लेकिन वह पूरी तरह से गीला हो जाता है, जिससे सूला परेशान हो जाती है और उनका गुड-बाय बैड-बाय में बदल जाता है। क्या बिंग बैड-बाय को वापस गुड-बाय में बदलने का कोई तरीका खोज सकता है? 26:12 झूला बिंग खुश है कि फ़्लॉप उसे पार्क में झूले पर धक्का दे रहा है, तभी पैंडो आता है और अपनी भी बारी चाहता है। वे एक-दूसरे को बारी-बारी से दस तक गिनती गिनने देने पर सहमत होते हैं, लेकिन जब पैंडो झूले पर जाता है... तो वह ठीक से गिनती नहीं करता। बिंग इतना हताश हो जाता है कि वह झूले के सामने दौड़ पड़ता है। 32:45 बढ़ना कोको और बिंग, फ़्लॉप के साथ लंबाई की लकीर खींचकर देख रहे हैं कि वे कितने लंबे हो गए हैं। कोको बिंग को फिर से नापना चाहती है जब वह शेल्फ पर अपने कागज़ी हवाई जहाज़ तक नहीं पहुंच पाता है। बिंग और कोको को पता चलता है कि नई लंबाई की लकीर पहले की तुलना में बहुत नीचे है! क्या बिंग नीचे बढ़ गया है? 39:18 छुपन छुपाई बिंग क्रेश में सूला, पैंडो और कोको के साथ छुपन-छुपाई खेल रहा है। सभी बच्चे खेल रोक कर टॉयलेट ट्रेन पकड़ते हैं लेकिन बिंग खेल जीतने की उम्मीद में सू-सू रोके रखने का फैसला करता है। खेल फिर से शुरू होता है और सभी बच्चे छिप जाते हैं लेकिन क्या बिंग अपनी सू-सू रोक पाएगा या वह खेल रोक कर टॉयलेट ट्रेन पकड़ेगा... 45:51 लो मैं चला बिंग और पैंडो को खेल के मैदान में एक नया चढ़ाई वाला झूला मिलता है। इसमें चढ़ाई है, थोड़ी ढिलमिल, और एक डगमग पुल भी। लेकिन जब बिंग स्लाइड के ऊपर पहुँचता है, तो यह बहुत ऊँचा होता है! क्या पैंडो और हॉपिटी वूश बिंग को दिखा सकते हैं कि नीचे फिसलने में कितना मज़ा आ सकता है? 52:24 बड़े बूट डन डन डन! बिंग और सूला जायंट हैं! वे पार्क में अपने बड़े बरसाती बूट पहने पडल में छप-छपाक कर रहे हैं, और खेलते हुए, वे और बड़े पडल की तलाश करते हैं। बिंग को एक बहुत बड़ा पडल मिलता है और वह उसमें कूद पड़ता है, पर तभी वह कीचड़ में फिसल जाता है और पूरा भीग जाता है। उसे गीला और गंदा होना अच्छा नहीं लगता, पर तभी आमा एक जायंट शावर और यमी गाजरी बेगल के साथ उसकी मदद के लिए आती है। 58:57 दिल बिंग और सूला घर के चारों ओर अपनी फ़ेविट चीज़ों पर दिल के आकार की स्टिकी लगा रहे हैं। बिंग को नारंगी रंग मिलता है क्योंकि सूला को पता है कि वह उसका फ़ेविटिस्ट रंग है। बिंग हिन्दी | ⭐ बिंग: 10 x फुल एपिसोड ⭐ | Bing India | @BingHindi | बच्चों के लिए कार्टून ***** बिंग से संबंधित और देखें:: ▶️ बिंग: फुल एपिसोड: https://bit.ly/BingHindiEpisodes ▶️ बिंग: फुल एपिसोड का संकलन: https://bit.ly/BingHindiEpisodeCompil... ▶️ बिंग: कहानियाँ: https://bit.ly/BingHindiStories ▶️ बिंग: सर्वश्रेष्ठ अंश: https://bit.ly/BingHindiBestBits #बिंगहिन्दी #बिंगएपिसोड #storiesinhindi #binginhindi ***** बिंग के ऑफ़िशियल हिन्दी यूट्यूब चैनल – जो की बिंग, सूला, फ़्लॉप, पैंडो और उनके सभी दोस्तों का घर है – में आपका स्वागत है। बिंग एक प्री-स्कूल बच्चा है जिसे अपने दोस्तों के साथ खेलना बहुत पसंद है। उसे नयी-नयी चीजें आज़माना पसंद है, और उसमें ज़िंदगी को जानने की ललक है। बिंग जिज्ञासु, नेक और ईमानदार बच्चा है, और क्योंकि वह उम्र में अभी छोटा है, वह अक्सर चीज़ों को पहली बार अनुभव कर रहा होता है। यह सच है की कभी-कभी उसको छोटी-मोटी टक्कर, या छलकाव, या अचानक से आयी हुई निराशा का सामना करना पड़ता है। और ऐसे मौक़ों पर यह आमतौर पर बिलकुल साफ़ पता लगता है कि वह क्या महसूस कर रहा है। बिंग के साथ है फ़्लॉप, जो धैर्य, विनम्रता और दयालुता लाता है, और जो हमेशा चीजों को बेहतर बनाता है। बिंग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार-विजेता टीम द्वारा, शिक्षा विशेषज्ञ और बाल-विकास विशेषज्ञों के सहयोग के साथ, लिखा और निर्मित किया गया है। यह शृंखला जीवन के छोटे-छोटे पलों की बड़ी कहानियों पर केंद्रित है, और छोटे बच्चों को स्वस्थ सामाजिक और भावनात्मक विकास का आनंद लेने में मदद करने के लिए रचित की गयी है। ➡️ वेबसाइट: https://www.bingbunny.com ➡️ Instagram:   / bingbunny   ➡️ Facebook:   / bingbunny   © ACAMAR FILMS LIMITED