RSTV Vishesh - 21 November 2019: World Television Day | विश्व टेलीविजन दिवस
Sansad TV
0:00 / 0:00
RSTV Vishesh - 21 November 2019: World Television Day | विश्व टेलीविजन दिवस
27 377 просмотров · 6 л. назад
Sansad TV
9,63 млн подписчиков
27 377 просмотров · 6 л. назад
मानव ने अपनी प्रगति के लिए कई बड़े बड़े अविष्कार किए और उन्हीं अविष्कारों में से एक है। टेलीविज़न। सोचिए अगर टीवी जैसा अद्भुत अविष्कार ही ना हुआ होता तो क्या होता। टीवी ने पूरे मानव समाज को बदल कर रख दिया। टेलीविज़न को हिन्दी में दूरदर्शन कहते हैं। टीवी में जब आप कुछ देख रहे होते हैं तो आपको लगता है कि वो सब आपके सामने ही घट रहा है। इसीलिए टेलीविज़न को देखने के तरीकों में भी समय समय पर भारी बदलाव आया है। ब्लैक एंड व्हाइट से शुरू हुआ ये सफर रंगीन टीवी, रिमोट टेक्नोलोजी और आज एलसीडी, एलईडी औऱ स्मार्ट टीवी तक आ पहुंचा है... टीवी को शुरूआत में ईडियट बॉक्स.. या बुद्धू डब्बा कहा जाता है। पर सच ये है कि इसी के माध्यम से आपको पूरी दुनिया की ख़बर मिलती है। ये डिजिटल डिब्बा, आपको हंसाता है, रूलाता है, मनोरंजन कराता है साथ ही साथ तमाम ख़बरों से रूबरू भी कराता है। एक दो चैनल्स से शुरू होकर आज हमारे टीवी में हज़ार से ज्यादा चैनल हैं। आज मोबाईल और कंप्यूटर में भी हम वीडियो स्ट्रीमिंग कर रहे हैं और उसमें भी सारा मनोरंजन औऱ ग्यान उप्लब्ध है पर टीवी के वजूद पर कोई ख़तरा नहीं है। टेलीविज़न की डिमांड बढ़ती ही जा रही है। टीवी हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। इसमें हम गाने सुनते हैं। पसंदीदा सीरियल्स देखते हैं और देश और दुनिया की तमाम ख़बरों जानने का मौका भी हमें यही टेलीविज़न देता है। टीवी के माध्यम से हमें दूसरी संस्कृतियों, परंपराओं और जीवनशैली को जानने का मौका मिलता है। हर साल 21 नवंबर को विश्व टेलीविज़न दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मकसद अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सांस्कृतिक विविधता के स्तंभ का जश्न मनाना है। आज विशेष के इस अंक में हम बात करेंगे विश्व टेलीविजन दिवस की, जानेंगे टेलीविजन के आविष्कार और अब तक के सफर को, साथ ही साथ समझेंगे भारत में टेलीविजन के विकास, प्रसार और चुनौतियों को..
Anchor - Vaibhav Raj Shukla
Producer - Rajeev Kumar, Ritu Kumar, Abhilasha Pathak
Production - Akash Popli
Reporter - Bharat Singh Diwakar
Graphics - Nirdesh, Girish, Mayank, Akash Popli
Video Editor - Rama Shankar, Satish Chandra, Pitamber Joshi