जोधपुर- छात्राओं की शिकायत,Assistant Professor गिरफ्तार,फिजिकल होने के दबाव का आरोप,रिमांड पर आरोपी।
Rajasthan Tak
0:00 / 0:00
जोधपुर- छात्राओं की शिकायत,Assistant Professor गिरफ्तार,फिजिकल होने के दबाव का आरोप,रिमांड पर आरोपी।
5 206 просмотров · 16 ч назад
Rajasthan Tak
2,04 млн подписчиков
5 206 просмотров · 16 ч назад
जोधपुर की एक यूनिवर्सिटी, जहां के क्लासरूम में वो छात्राओं को बेहतर भविष्य के सपने दिखाता था, लेकिन यहां पढ़ने वाली कुछ छात्राओं ने ही उस शिक्षक पर ऐसे आरोप लगाए हैं, जिन्होंने गुरु और शिष्य के रिश्ते को सवालों के घेरे में ला दिया है। आरोप है कि पढ़ाई के दौरान छात्राओं के फिगर पर कमेंट किए गए... फिजिकल होने का दबाव बनाया गया... और बात नहीं मानने पर प्रैक्टिकल में फेल करने की धमकी दी गई।
मामला डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय का है। यहां योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विभाग की नौ छात्राओं की शिकायत के बाद पुलिस ने असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अजीत सिंह चारण को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब पुलिस उन आरोपों की पड़ताल कर रही है, जिनकी शिकायत छात्राओं ने की है।
छात्राओं की शिकायत के मुताबिक, इस साल फरवरी में प्रैक्टिकल के दौरान एक छात्रा अपनी फाइल लेकर आरोपी के पास पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान उसके शरीर और फिगर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। छात्राओं का कहना है कि मामला यहीं नहीं रुका। आरोपी पर फिजिकल रिलेशन बनाने का दबाव डालने और उसकी बात नहीं मानने पर प्रैक्टिकल में फेल कर देने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं।
छात्राओं ने ये भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उनका मोबाइल लेकर जबरन इंस्टाग्राम पर फॉलो करवाया। इसके बाद व्हाट्सऐप पर भी आपत्तिजनक संदेश भेजे गए। शिकायत में ये भी कहा गया कि आरोपी उन्हें अपने कमरे पर आने के लिए कहता था।
ये आरोप छात्राओं ने लगाए हैं। इनकी सच्चाई और पूरे घटनाक्रम की पुष्टि अब पुलिस की जांच में होनी है।
छात्राओं ने अपनी शिकायत के साथ कथित व्हाट्सऐप चैट भी विश्वविद्यालय प्रशासन को उपलब्ध करवाई है। ये चैट्स पुलिस को भी सौंपी गई हैं। शनिवार को छात्राएं अपनी शिकायत लेकर कुलपति कार्यालय पहुंचीं थीं। मामला सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्रवाई की और अस्थायी आधार पर कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अजीत सिंह चारण को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया। विश्वविद्यालय की एक कमेटी भी मामले की जांच कर रही है।
लेकिन अब इस मामले में पुलिस की जांच सबसे अहम है। शिकायत में लगाए गए आरोपों के साथ डिजिटल साक्ष्यों और छात्राओं के बयानों की पड़ताल की जा रही है।
उधर, करवड़ थाना पुलिस ने आरोपी को रविवार शाम हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार किया। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने पूछताछ के लिए रिमांड मांगा, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। आरोपी अब तीन दिन पुलिस अभिरक्षा में रहेगा।
करवड़ थानाधिकारी परमेश्वरी के मुताबिक, नौ छात्राओं की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की थी। अब उससे पूछताछ कर शिकायत में सामने आए तथ्यों की जांच की जाएगी।
फिलहाल, इस मामले में कई सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। क्या छात्राओं की शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि डिजिटल साक्ष्यों और दूसरे सबूतों से होती है? क्या जांच में ये सामने आएगा कि कथित तौर पर छात्राओं पर दबाव कैसे बनाया गया? और क्या विश्वविद्यालय की आंतरिक जांच में भी वही तथ्य सामने आते हैं, जिनकी शिकायत पुलिस से की गई है?
पीटीसी- अशोक शर्मा, रिपोर्टर
इन सवालों के जवाब पुलिस की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया से मिलेंगे। फिलहाल, नौ छात्राओं की शिकायत के बाद आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार है, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर है और विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी उसके खिलाफ कार्रवाई की है।
--------
About the Channel:
Rajasthan Tak is a platform for the people to raise voice on issues they feel strongly about and it is a medium which will not just provide news and analysis but will also showcase the cultural heritage of the Royal Rajasthan
#RajasthanTak #Rajasthan #RajasthanNews #JaipurNews #UdaipurNews #JodhpurNews #BreakingNews #RajasthanHindiNews #RajasthanPolitics #RajasthanElection #LatestNews #GroundReport #RajasthanUpdates #NewsUpdate #HindiSamachar #DesertState
Follow us on:
Website: https://www.mobiletak.in/rajasthantak
Facebook: / rajasthantakofficial
Twitter: / rajasthan_tak