#lyrics#जम्मू में मैया भक्तों से झगड़ी। vaishnobhajanmaala#माँ ने ली बेटे की परीक्षा #superhitbhajan
Kalka maa Bhajan Maala
0:00 / 0:00
#lyrics#जम्मू में मैया भक्तों से झगड़ी। vaishnobhajanmaala#माँ ने ली बेटे की परीक्षा #superhitbhajan
156 024 просмотра · 5 л. назад
Kalka maa Bhajan Maala
2,61 тыс. подписчиков
156 024 просмотра · 5 л. назад
LYRICS :-
जम्मू में मैया भक्तों से झगड़ी।
तू क्यों नहीं लाया रे मेरी लहंगा चुनरी ।।
1. बड़ी दूर से आया हूं , थोड़ा घबराया हूं ,
कहीं रुकने दो मैया , कुछ खाने दो मैया,
गंगा पर दे दूंगा तेरी लहंगा चुनरी।।
2. गंगा पर मैया बेटा से झगड़ी ,
तू अब तो दे दे रे मेरी लहंगा चुनरी,
बड़ी कठिन चढ़ाई माँ, मैं चढ़ नहीं पाऊंगा,
अब पार करो मैया तेरा दर्शन पाऊंगा मैं
भवन पर दे दूंगा तेरी लहंगा चुनरी।।
3. भवन पर मैया जी बेटा से झगड़ी ,
अरे तू अब तो दे दे रे मेरी लहंगा चुनरी,
जरा धीरे धीरे बोलो मां होले होले बोलो माँ
ए जाती सुन लेंगे , ये बंदा सुन लेंगे,
आगे वाले सुन लेंगे , पीछे वाले सुन लेंगे ,
मैं कुछ भी बोलूं तो .. बदनामी हो जाएगी ,
तू भूल जा मेरी मां लहंगा चुनरी।।
4. मेरे कितने बेटे हैं ,मेरे दर पर आते हैं ,
मेरी सेवा करते हैं , भंडारा करते हैं ,
वो भेट चढ़ाते हैं , मेरी चुनरी लाते हैं ,
बड़े प्रेम से आते हैं , और मुझे मनाते हैं,
उनसे ही ले लूंगी , मैं लहंगा चुनरी ,
अरे उनसे ही ले लूंगी मैं लहंगा चुनरी ।।
जम्मू में मैया भक्तों से झगड़ी।
तू क्यों नहीं लाया रे मेरी लहंगा चुनरी ।।
5. तू जयपुर वाली लेले, बनारस वाली ले ले ,
माँ हीरे वाली ले ले ,मां गोटे वाली ले ले ,
माँ दौलत मेरी ले ले, मां शोहरत मेरी ले ले,
बस इतना कह दे माँ मैं तेरी हूं तेरी ,
जम्मू पर मैया बेटे से झिगडी।।
6. तू भूल गया था मुझको, मैंने याद दिलाई तुझको ,
माया में ऐसा लिपटो , अभिमान करो तूने धन को,
तूने करी थी हेरा - फेरी, मैंने घंटी बजाई तेरी ,
सब झूठ था बेटा रे मैं तेरी हूं तेरी ,
जम्मू में मैया बेटे से झगड़ी।।
तू क्यों नहीं लाया रे मेरी लहंगा चुनरी ।।