Перейти к содержимому

RSTV Vishesh - 03 March 2020: Graham Bell & Communication Revolution | ग्राहम बेल और संचार क्रांति

Sansad TV

0:00 / 0:00

RSTV Vishesh - 03 March 2020: Graham Bell & Communication Revolution | ग्राहम बेल और संचार क्रांति

67 587 просмотров · 6 л. назад
Sansad TV
9,63 млн подписчиков
67 587 просмотров · 6 л. назад
पुराने ज़माने में लोग संदेश पहुंचाने के लिए चिट्ठी का इस्तेमाल करते थे। जिसे पहुंचने में कुछ दिन या ज्यादा दूरी पर कुछ महीने लग जाते थे। कभी कबूतर तो कभी घोड़ा गाड़ी। एक संदेश को लेकर मीलों का सफर तय किया जाता था पर किसे पता था की मीलों दूर बैठा एक बालक ध्वनी विज्ञान में कुछ इस तरह घुस चुका है कि वो अब पूरी दुनिया की तस्वीर ही बदल देगा। उस बालक का नाम था। अलेक्ज़ेंडर ग्राहम बेल। एक ऐसा नाम जिसे संचार क्रांति का जनक कहा जा सकता है। ग्राहम बेल अपनी मां के ना सुन पाने की वजह से बचपन से चिंतित थे इसीलिए उन्होंने मूक और बधिर व्यक्तियों के उत्थान के लिए कई महान कार्य किए। साथ ही उन्हें विश्वास था कि तरंगों के ज़रिए एक आवाज़ एक जगह से दूसरी जगह ट्रैवल कर सकती है। बस फिर क्या था वो तब तक जुटे रहे जब तक उन्होंने इस थ्योरी को सत्यापित ना कर लिया। उन्होंने टेलीफोन का निर्माण किया और जीवन भर संचार के माध्यमों को बेहतर करने में जुटे रहे और उन्होंने पूरी दुनिया में संचार क्रांति ला दी। वैसे तो हम सभी ग्राहम बेल को टेलीफोन के आविष्कारक के रूप में जानते हैं पर हम में से बहुत कम लोग ही ऐसे हैं जो ये जानते हैं कि फोटोफोन से लेकर ऑप्टिकल-फाइबर सिस्टम जैसे महान आविष्कारों का श्रेय भी उन्हें ही जाता है। आज हर हाथ में मोबाइल फोन है जो सिर्फ एक संपर्क का माध्यम नहीं है बल्की इंटरनेट के साथ असीमित ज्ञान और संभावनाओं को अपने अंदर संजोए बैठा है जो किसी करिश्मे से कम नहीं है। पर सोचिए अगर टेलिफोन ही ना होता तो हम यहां तक कैसे पहुंचते? विशेष के इस अंक में हम बात करेंगे अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने कैसे किया टेलिफोन का अविष्कार, जानेंगे उनके जीवन को साथ ही साथ देखेंगे कैसे संचार क्रांति के बाद हम लैंड लाइन से होते हुए आज इंटरनेट में 2जी से 5जी तक आ पहुंचे हैं... Anchor - Vaibhav Raj Shukla Producer - Ritu Kumar, Rajeev Kumar, Amrita Chourasia Production - Akash Popli Reporter - Bharat Singh Diwakar Graphics - Nirdesh, Girish, Mayank Video Editor - Harish Mourya, Vivek Social Media - Aparna Parekh, Rama Shankar, Purna Chandra Mohapatra