Перейти к содержимому

Mangal puja Amalner: मंगल दोष की शांति के लिए अमलनेर में करें इस दिन पूजा या अभिषेक

Webdunia Hindi

0:00 / 0:00

Mangal puja Amalner: मंगल दोष की शांति के लिए अमलनेर में करें इस दिन पूजा या अभिषेक

61 647 просмотров · 3 года назад
Webdunia Hindi
2,49 млн подписчиков
61 647 просмотров · 3 года назад
Mangal puja Amalner : भूमि पुत्र मंगल देव का अमलनेर में बहुत ही जागृत मंदिर है। यहां पर मंगल देव के साथ ही पंचमुखी हनुमान और भू माता विराजमान हैं। यहां पर हजारों की संख्या में लोग मंगल दोष की शांति के लिए आते हैं। इसी के साथ ही जिन लोगों को भूमि से संबंधित कोई समस्या है वे लोग भी यहां पर मंगल देव की पूजा और अभिषेक करने के लिए आते हैं। #mangalgrah #mangaldevmandir #amalner #अमलनेर #मंगलग्रह #mangaldosh #mangaldoshnivaran #mangalik #mangalikdosh #mangalkadaan मंगलवार : मंगल देव की पूजा प्रति मंगलवार को होती है क्योंकि यह उनका वार माना जाता है। मंगलवार का दिन बल, बुद्धि, विद्या और अष्टसिद्धि के दाता श्री हनुमान जी और भूमिपुत्र मंगलदेव की साधना-आराधना से जुड़ा हुआ है। अंगारकी चतुर्थी : प्रयेक माह में दो चतुर्थी आती है परंतु चतुर्थी तिथि के दिन मंगलवार हो तो उसे अंगारकी चतुर्थी कहते हैं क्योंकि मंगल देव का एक नाम अंगारक है। कहते हैं कि भगवान गणेशजी ने इस दिन मंगलदेव को आशीर्वाद दिया था। इसीलिए इस तिथि पर दोनों की पूजा का महत्व है। आशीर्वाद के अनुसार जो इस तिथि पर व्रत रखकर विधिवत पूजा करता है उसे कभी भी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है और वह एक संतुष्ट और शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत करता है। षष्ठी तिथि : स्कंद पुराण के अनुसार षष्ठी तिथि भी मंगल की पूजा के लिए शुभ होती है क्योंकि इसी दिन मंगल देव को सेनापति बनाया गया था। इस दिन मंगल की पूजा करने से धन और संतान सुख मिलता है। इसलिए यह तिथि भी महत्वपूर्ण है। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की षष्ठी और कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि का खास महत्व माना गया है। दशमी तिथि : मंगल देव का जन्म दशमी तिथि के दिन हुआ था। इसलिए इस तिथि के दिन भी उनकी विशेष पूजा अर्चना होती है। अपने काम की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/utility सिनेमा जगत (बॉलीवुड) की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/entertainment देश-दुनिया की खबरें, बॉलीवुड न्यूज, धर्म-ज्योतिष आदि पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/ ऐसे ही वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें-    / @webduniahindi   वेबदुनिया हिन्दी के इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी आप जुड़ सकते हैं- Facebook :   / webduniahindi   Twitter :   / webduniahindi   Instagram :   / webduniahindi   वेबदुनिया हिन्दी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/de...