उत्तराखंड का सुपरहिट छलिया(छोलिया)नृत्य❣️ | जोड़-छपेली | Kumauni Choliya Dance | Pahadi @kirtiavlogs
Kirti Agartaniya Vlogs
0:00 / 0:00
उत्तराखंड का सुपरहिट छलिया(छोलिया)नृत्य❣️ | जोड़-छपेली | Kumauni Choliya Dance | Pahadi @kirtiavlogs
3 852 просмотра · 10 месяцев назад
Kirti Agartaniya Vlogs
2,91 тыс. подписчиков
3 852 просмотра · 10 месяцев назад
छलिया नृत्य (जिसे छोलिया और हुड्केली भी कहा जाता है) उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊं क्षेत्र और नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रदेश का एक प्रचलित लोकनृत्य है। यह एक तलवार नृत्य है, जो प्रमुखतः शादी-बारातों या अन्य शुभ अवसरों पर किया जाता है।
यह विशेष रूप से कुमाऊँ मण्डल के पिथौरागढ़, चम्पावत, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिलों में और नेपाल का ऐतिहासिक डोटी क्षेत्र में लोकप्रिय है। यह नाचको नेपाली में हुड्केली और डोटेली में हुड़्क्या काहा जाता हे।
छलिया नृत्य
छोलिया नृत्य ढोल ,दमाऊ ,तुरी ,मशकबीन आदि वाद्य यंत्रों के संगीत पर ,विशेष वेश भूषा पहनकर हाथों में सांकेतिक ढाल तलवार लेकर युद्ध कौशल का प्रदर्शन करने वाला नृत्य छोलिया नृत्य अथवा छलिया नृत्य कहा जाता है। श्री जुगल किशोर पेटशाली जी के अनुसार ,”यह नृत्य युद्धभूमि में लड़ रहे शूरवीरों की वीरता मिश्रित छल का नृत्य है। छल से युद्ध भूमी में. दुश्मन को कैसे पराजित किया जाता है , यही प्रदर्शित करना इस नृत्य का मुख्य लक्ष्य है। इसीलिए इसे छल नृत्य ,छलिया नृत्य या छोलिया नृत्य कहा जाता है। "
छोलिया नृत्य या छलिया नृत्य के बारे यह भी कहा जाता है कि, उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में प्रतिद्वंदी की लड़कियों अथवा प्रतिद्वंदी की बारात में से दुल्हन का अपहरण कर लिया जाता था। उस समय के क्षत्रिय या सामंती राजा अपनी वर यात्रा में तलवारबाजी में पारंगत योद्धाओं को बारात में ले जाते थे। और वे योद्धा बारातियों को आश्वस्त करने के लिए ,बरात के बीच -बीच अपने युद्ध कौशल का प्रदर्शन करते रहते थे।
एक छलिया टीम में सामान्यतः २२ कलाकार होते हैं, जिनमें ८ नर्तक तथा १४ संगीतकार होते हैं। इस नृत्य में नर्तक युद्ध जैसे संगीत की धुन पर क्रमबद्ध तरीके से तलवार व ढाल चलाते हैं, जो कि अपने साथी नर्तकियों के साथ नकली लड़ाई जैसा प्रतीत होता है। वे अपने साथ त्रिकोणीय लाल झंडा (निसाण) भी रखते हैं। नृत्य के समय नर्तकों के मुख पर प्रमुखतः उग्र भाव रहते हैं, जो युद्ध में जा रहे सैनिकों जैसे लगते हैं।
#choliyadance #choliya #chaliyadance #kirtiagartaniya #kirtiagartaniyavlogs #agartaniya #pahadi #traditional #culture #explore ##dance #almora #uttarakhand #wedding #fyp #love