#गुरुद्वारा #मंजी #साहिब #लाखनमाजरा का पूरा #इतिहास, कब बना और क्या है खास? @newshulchalaajkal
News Hulchal आजकल
0:00 / 0:00
#गुरुद्वारा #मंजी #साहिब #लाखनमाजरा का पूरा #इतिहास, कब बना और क्या है खास? @newshulchalaajkal
6 128 просмотров · 5 лет назад
News Hulchal आजकल
2,88 тыс. подписчиков
6 128 просмотров · 5 лет назад
आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल है ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब लाखनमाजरा।
प्रदीप राठी लाखनमाजरा
जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर की दुरी पर स्तिथ गुरुद्वारा मंजी साहिब लाखन माजरा क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान लिए हुए है। जहाँ हर माह की पूर्णमासी को दूर दराज़ से हज़ारों श्रद्धालु मत्था टेकने आते हैं। और हर माह यहाँ मेला आयोजित किया जाता है। यहाँ प्राचीन श्री राम मंदिर और गुरुद्वारा आपने सामने स्तिथ हैं। काबिले गौर ये भी है की लाखन माजरा में कोई भी सिख परिवार नहीं है। फिर भी सदियों से ये गुरुद्वारा आपसी सौहार्द व श्रद्धा की मिसाल बना हुआ है।ग्रामीणों में भी गुरूद्वारे के प्रति अटूट श्रद्धा है। नवविहित भी मंदिर में शीश नवाने के साथ साथ गुरूद्वारे में भी मत्था टेकते हैं।
गुरूद्वारे के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक श्री जगजीत सिंह जी बताते हैं कि सिखों के नौवें गुरु श्री तेगबहादुर सिंह जी ईस्वी 1675 में पांच सिखों के साथ इसी स्थान तेरह दिन रुके थे। उन्ही की याद में इस गुरूद्वारे का निर्माण हुआ। वे आगे बताते हैं की आज़ादी से पहले तक गुरूद्वारे में सिर्फ एक कमरा और गुरु जी का दरबार हुआ करता था सन 1958 में जत्थेदार श्री दीवान सिंह और जत्थेदार श्री लद्धा सिंह ने दरबार हाल के वर्तमान स्वरूप की नीव रखी।श्री जगजीत सिंह जी बताते हैं कि 1950 से हर साल होली पर होला मोह्हला उत्सव का आयोजन किया जाता है जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहाँ आते हैं और मत्था टेकने वाले श्रद्धालुओं की हर मुरादें पूरी होती हैं। गुरूद्वारे में हर समय लंगर की उचित व्यवस्था है। गुरूद्वारे का शीशमहल जो की पूरा शीशे से निर्मित है,सिंहासन कमरा और अमृत कुण्ड विशेष आकर्षण है।वर्तमान गुरुद्वारा कमेटी में सरदार अतर सिंह सैम्पल वाले ,सरदार प्रीतम सिंह बैंसी वाले ,सरदार अमरजीत सिंह रोहतक वाले,सरदार इन्दरजीत सिंह कलानौर और सरदार जगजीत सिंह (प्रबंधक ) बैंसी वाले शामिल हैं। गुरूद्वारे के प्रमुख सेवादारों जत्थेदार लद्धा सिंह, जत्थेदार दीवान सिंह ,जत्थेदार अतर सिंह ,सरदार रतन सिंह बैंसी,सरदार उत्तम सिंह रोहतक ,व सरदार हरजीत सिंह सैम्पल आदि शामिल हैं।
manji sahib gurdwara Lakhan Majra full history in Hindi
गुरुद्वारा मंजी साहिब लाखन माजरा का संपूर्ण इतिहास
सबसे प्रसिद्ध गुरुद्वारा
गुरु तेग बहादुर
रामसर तालाब
रामसरोवर
होला मोहल्ला
#शीशमहल
#अमृत #कुंड
#निशान #साहिब
#लाखनमाजरा
#lakhanmajra
#newshulchalआजकल
#newshulchallakhanmajra
#गुरुद्वारा मंजी साहिब
#होलामोहहला
@newshulchalaajkal