वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सामूहिक राष्ट्रीय गीत गायन कार्यक्रम
Saraswati Shishu Mandir, Noida
0:00 / 0:00
वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सामूहिक राष्ट्रीय गीत गायन कार्यक्रम
434 просмотра · 1 дн. назад
Saraswati Shishu Mandir, Noida
3,16 тыс. подписчиков
434 просмотра · 1 дн. назад
वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के पावन अवसर पर आज दिनांक 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध सरस्वती शिशु मंदिर, सी-41, सेक्टर-12, नोएडा में ‘नमामि भारतम् – पूर्ण वन्दे मातरम् सामूहिक गायन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ के माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमुदाय में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा सांस्कृतिक चेतना की भावना को सुदृढ़ करना था। विद्यालय प्रांगण में लगभग 2325 लोगों की गरिमामयी उपस्थिति में प्रातः 11:00 बजे सभी ने एक साथ, एक स्वर और एक समय पर पूर्ण राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया।
यह सामूहिक गायन कार्यक्रम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एवं इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में प्रमाणित हुआ, जो विद्या भारती से संबद्ध समस्त भारतवर्ष के सरस्वती शिशु मंदिर , विद्या मंदिर , एवं समस्त प्रतिभागियों के लिए गौरव का विषय है।
इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं सांस्कृतिक चेतना की भावना से ओत-प्रोत हो उठा। सामूहिक गायन के माध्यम से उपस्थित जनसमुदाय ने राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान, समर्पण और सांस्कृतिक गौरव की भावना को अभिव्यक्त किया।