Перейти к содержимому

Bhangaram Devi Temple || देवी-देवताओं को मिलती है सजा || देखिए बस्तर की ये अनोखी परंपरा |

Aamaadmi Patrika

0:00 / 0:00

Bhangaram Devi Temple || देवी-देवताओं को मिलती है सजा || देखिए बस्तर की ये अनोखी परंपरा |

4 405 просмотров · 2 года назад
Aamaadmi Patrika
3,53 тыс. подписчиков
4 405 просмотров · 2 года назад
Bhangaram Devi Temple || देवी-देवताओं को मिलती है सजा || देखिए बस्तर की ये अनोखी परंपरा | हम सभी जानते हैं कि न्याय के लिए अदालत होती है जहां आरोपियों को पेश किया जाता है, सुनवाई होती है, दोषी साबित होने पर सजा मिलती है और निर्दोष साबित होने पर रिहाई। लेकिन क्या आप यकीन करेंगे अगर मैं कहूं कि एक ऐसी अदालत भी है जहां देवी-देवताओं की पेशी होती है? जी हां, सुनने में अजीब लगता है लेकिन ये सच है। बस्तर के केशकाल में एक अनोखी अदालत लगती है, जहां देवी-देवताओं की पेशी होती है। इस अदालत की जज होती हैं भंगाराम देवी, जो बारह मोड़ वाली सर्पीली केशकाल घाटी के ऊपर मंदिर में विराजित हैं। यहाँ श्रद्धालु अपनी शिकायतें लेकर आते हैं और भंगाराम देवी देवी-देवताओं को निलंबन, मान्यता समाप्ति या कभी-कभी सजा-ए-मौत तक का दंड सुनाती हैं। आज शनिवार को एक बार फिर ये अनोखी अदालत लगेगी और हजारों लोग यहाँ जुटेंगे। केशकाल में हर साल भादो महीने के कृष्ण पक्ष में शनिवार के दिन भादो जातरा (जो आदिवासियों का पर्व है) का आयोजन होता है। जातरा के पहले पांच या सात शनिवार को विशेष पूजा होती है और आखिरी शनिवार को इस जातरा का भव्य आयोजन होता है। इसमें नौ परगना में फैले 55 राजस्व गांवों के तमाम देवी-देवता, लाठ, आंगा, छत्र, डोली आदि के रूप में यहाँ लाए जाते हैं। अगर गांव में कोई आपदा आती है या पूजा-पाठ के बाद भी समस्याएं बनी रहती हैं तो लोग देवी-देवताओं को दोषी ठहराते हैं और भंगाराम माई की अदालत में शिकायत करते हैं। यहाँ देवी-देवताओं को भी अपना पक्ष रखने का मौका मिलता है। उनके प्रतिनिधि के रूप में पुजारी, गायता, सिरहा, मांझी और मुखिया मौजूद रहते हैं। सबसे पहले थाने में देनी होती है हाजिरी भंगाराम माई के पास जाने से पहले भंगाराम सेवा समिति के सदस्य सभी देवी-देवताओं के प्रतीकों को थाने लेकर जाते हैं। वहाँ उनकी हाजिरी लगती है। थाने में तैनात जवान देवी-देवताओं की पूजा करते हैं और फिर पुलिस की सुरक्षा में उन्हें भंगाराम देवी मंदिर तक लाया जाता है। #bhangaramdevi #bhangaramdevitemplechhattisgarh #भंगाराम_देवी #keshkaal_temple #माई_भंगाराम_जी #भंगाराम_माई_जातरा #MAIBHANGARAM #bangaramdevta #bhangaramdevifullstory #Bhangaramdevistory #bhangarammaijatra #keshkaalchhattisgarh #भंगाराम_जात्राकेशकाल_2022 #BhangaramMela2023 #देवताओंकीअदालत About Us : आम आदमी पत्रिका मध्य भारत का एक उभरता हुआ न्यूज़ पोर्टल है, जो आम आदमी की आवाज़ को सच्चाई और निर्भयता से लोगों, मंत्री गण एवं बुद्धिजीवी वर्ग तक पहुँचाता है। आम आदमी पत्रिका की यात्रा 2012 में शुरू हुई थी और तभी से हम सत्य के साथ हैं। नई जानकारी और राजनीतिक गतिविधियों को जानने के लिए हमारे वेबसाइट से जुड़े। Website https://www.aamaadmi.in Follow us on X -   / aamaadmipatrika   Like us on Facebook -   / aamaadmipatrika   Follow us on Instagram - aamaadmi.in On Linkdin -   / posts   Youtube - @AamAadmeeMagazine