8वीं नेशनल थाईबाक्सिंग चैंपियनशिप उत्तर प्रदेश ने जीते 39 पदक, हासिल किया तृतीय स्थान
24 NEWS HAQ KI AWAZ
0:00 / 0:00
8वीं नेशनल थाईबाक्सिंग चैंपियनशिप उत्तर प्रदेश ने जीते 39 पदक, हासिल किया तृतीय स्थान
108 просмотров · 2 дня назад
24 NEWS HAQ KI AWAZ
1,09 тыс. подписчиков
108 просмотров · 2 дня назад
इंदिरा गांधी एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी, रायपुर, छत्तीसगढ़ में 4 से 6 सितंबर 2026 तक आयोजित 8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2026 में देश के 11 राज्यों के कुल 453 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की टीम ने विजेता, छत्तीसगढ़ की टीम ने उपविजेता तथा उत्तर प्रदेश की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।
उत्तर प्रदेश की 53 सदस्यीय टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 स्वर्ण, 15 रजत एवं 4 कांस्य पदक सहित कुल 39 पदक जीतकर उत्तर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।
उत्तर प्रदेश टीम के इस शानदार प्रदर्शन पर थाईबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के प्रेसिडेंट एवं राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री दयाशंकर मिश्रा ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं टीम प्रबंधन को हार्दिक बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
टीम की इस सफलता में खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत एवं निरंतर अभ्यास के साथ टीम कोच शिव प्रताप शाही, टीम मैनेजर अनुप कुमार, फीमेल टीम कोच अनुष्का मौर्या एवं असिस्टेंट टीम कोच मोहम्मद आसिफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देने वालों में उत्तर प्रदेश एसोसिएशन के प्रमुख पदाधिकारियों मो. अज़हर खान (टेक्निकल डायरेक्टर - थाईबाक्सिंग एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश). मनीषा रानी (वाइस प्रेसिडेंट - थाईबाक्सिंग एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश). दिनेश कुमार. (सरताज अहमद सिद्दीकी, आरिफ खान, मो. सद्दाम खान एवं अभिषेक सोनकर सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।
इसके अलावा थाईबाक्सिंग इंडिया फेडरेशन के प्रेसिडेंट पी. वाई. अत्तार. दीपक प्रसाद, सईद आलम. संदीप गुप्ता (डायरेक्टर, संदीप स्पोर्ट्स), अतुल पांडेय, जया सिंह, सलाउद्दीन अली (एडिटर, 24 न्यूज़ हक़ की आवाज़), सेराज अहमद (प्रेसिडेंट, इंडियन जर्नालिस्ट एसोसिएशन), अमित पांडेय (एग्जीक्यूटिव मेंबर - उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन). शम्स तबरेज़.'(सेक्रेटरी, वाराणसी ओलम्पिक एसोसिएशन), नक़ी हैदर दानिश. मनीष गुप्ता, अज़हर आलम (महामंत्री, बनारस व्यापार मंडल), शाकिर सिद्दीकी (चीफ एडिटर, स्टेट मीडिया न्यूज़), सहित अन्य लोगों ने भी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के जनरल सेक्रेटरी सैयद इमरान हुसैन ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन एवं खेल भावना का शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर हासिल यह सफलता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधन के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
उन्होंने सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगे।