जानिए श्री ज्वाला देवी मंदिर का रहस्य। दर्शन 🙏
Tilak
0:00 / 0:00
जानिए श्री ज्वाला देवी मंदिर का रहस्य। दर्शन 🙏
32 002 просмотра · 4 года назад
Tilak
40,4 млн подписчиков
32 002 просмотра · 4 года назад
Watch the video of ''Jaanie Shree Jwaala Devi Mandir Ka Rahasy - Darshan'' now!
हमारे देश में माता रानी के एक से बढ़कर एक पावन धाम हैं... एक से बढ़कर एक शक्तिपीठ हैं... उन सभी का अपना अपना महत्व है, लेकिन माँ के कुछ धाम ऐसे हैं जिनका रहस्य हजारों सालों से अब तक बरकरार है। माँ का ऐसा एक धाम है जहां माँ की कोई मूर्ति नहीं बल्कि माँ के नौ स्वरूपों की नौ ज्वालाएं जल रही हैं। सदियाँ गुज़र गईं... लेकिन आजतक ये रहस्य कोई नहीं जान पाया है कि आखिर यह ज्वाला क्यों निकल रही है, कहाँ से निकल रही है और कैसे निकल रही है?
माँ का यह धाम देवी के 51 शक्तिपीठों में शामिल है। इस धाम को ज्वालादेवी मंदिर, जोतावाली मंदिर और नगरकोट भी कहा जाता है। ज्वाला माता के अलावा यहाँ माँ महाकाली, महालक्ष्मी, महासरस्वती, हिंगलाज भवानी, विंध्यवासिनी, अन्नपूर्णा, चण्डी देवी, अंजना देवी और अम्बिका देवी के नाम से ज्योतिस्वरूप में विराजमान है।
दर्शन 🙏
भक्त को भगवान से और जिज्ञासु को ज्ञान से जोड़ने वाला एक अनोखा अनुभव। तिलक प्रस्तुत करते हैं दिव्य भूमि भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों के अलौकिक दर्शन। दिव्य स्थलों की तीर्थ यात्रा और संपूर्ण भागवत दर्शन का आनंद। दर्शन !
इस कार्यक्रम के प्रत्येक एपिसोड में हम भक्तों को भारत के प्रसिद्ध एवं प्राचीन मंदिर, धाम या देवी-देवता के दर्शन तो करायेंगे ही, साथ ही उस मंदिर की महिमा उसके इतिहास और उसकी मान्यताओं से भी सन्मुख करायेंगे। तो देखना ना भूलें ज्ञान और भक्ति का अनोखा दिव्य दर्शन।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि तिलक किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
#yatra #vlog #jwaladevi #shaktipeeth #ज्वालादेवी #मंदिर #दर्शन #नगरकोट #ध्यानुभगत