करें दर्शन भगवान श्री कृष्ण के भव्य श्री गोविंद देव जी मंदिर का | 4K | दर्शन 🙏
Tilak Darshan
0:00 / 0:00
करें दर्शन भगवान श्री कृष्ण के भव्य श्री गोविंद देव जी मंदिर का | 4K | दर्शन 🙏
9 863 просмотра · 3 г. назад
Tilak Darshan
36,1 тыс. подписчиков
9 863 просмотра · 3 г. назад
Click here to subscribe : https://yt.openinapp.co/kf97r
भक्तों! नमस्कार! प्रणाम! सादर नमन और अभिनन्दन....भक्तों विश्व धरोहर सिटी के रूप में जाने जानेवाले जयपुर में ऐतिहासिक, धार्मिक, पुरातात्विक स्थलों की कोई कमी नहीं है। यहां दर्जनों महल, किले, मंदिर हैं जिनका अपना अलग-अलग महत्व है। भक्तों जयपुर के सभी पुराने मंदिरों की ख्याति देश-विदेश में है इन्ही ख्याति लब्ध मंदिरों में है जयपुर के जलेबीचौक स्थित गोविंद देव जी का मंदिर.
मंदिर के बारे में:
भक्तों भगवान कृष्ण का जयपुर का सबसे प्रसिद्ध बिना शिखर का मंदिर हैं। यह चन्द्र महल के पूर्व में बने जय निवास बगीचे के मध्य स्थित है। संरक्षक देवता गोविंद जी की मुर्ति पहले वृंदावन के मंदिर में स्थापित थी। जिसको सवाई जय सिंह द्वितीय ने अपने परिवार के आराध्य देवता के रूप में यहाँ पुनः स्थापित किया था।
मंदिर की वास्तुकला:
भक्तों गोविंददेव जी का ये मंदिर वास्तुकला की दृष्टि सादगी और सुंदरता का अनोखा संगम है। मंदिर में एक खुला मंडप है जो छोटे खम्बों से घिरा हुआ है। मंदिर की छत को सोने से सजाया गया है मंदिर का उपयुक्त स्थान महाराजा को अपने चन्द्र महल से सीधा नज़र आता है। मंदिर में गोविंदजी और राधा जी की सोने के गहनो से सजी काले रंग की मूर्ति है।
जन्माष्टमी उत्सव:
भक्तों श्रीगोविन्द देव जी मंदिर में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर, देश भर में हजारों भक्त इस मंदिर में आते है और मंदिर प्रबंधन द्वारा आसपास के सभी छोटे बड़े मंदिरों की सजावट के साथ अलग – अलग कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जन्माष्टमी के दिन इस मंदिर में लाखों भक्तों का जमावड़ा रहता है।
मंदिर का नाम गिनीज बुक में दर्ज़:
भक्तों जयपुर का हृदय देवता माने जाने वाले भगवान श्री गोविन्द देव जी का मंदिर जयपुर के बीचो बीच सिटी पैलेस भवन में बना हुआ है। इस मंदिर में हजारों भक्त भगवान का दर्शन करते हैं जयपुर के इस मंदिर का नाम गिनीज बुक में दर्ज़ है।
भक्त को भगवान से और जिज्ञासु को ज्ञान से जोड़ने वाला एक अनोखा अनुभव। तिलक प्रस्तुत करते हैं दिव्य भूमि भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों के अलौकिक दर्शन। दिव्य स्थलों की तीर्थ यात्रा और संपूर्ण भागवत दर्शन का आनंद। दर्शन ! 🙏
इस कार्यक्रम के प्रत्येक एपिसोड में हम भक्तों को भारत के प्रसिद्ध एवं प्राचीन मंदिर, धाम या देवी-देवता के दर्शन तो करायेंगे ही, साथ ही उस मंदिर की महिमा उसके इतिहास और उसकी मान्यताओं से भी सन्मुख करायेंगे। तो देखना ना भूलें ज्ञान और भक्ति का अनोखा दिव्य दर्शन। 🙏
श्रेय:
संगीत एवम रिकॉर्डिंग - सूर्य राजकमल
लेखक - रमन द्विवेदी
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि तिलक किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
#devotional #temples #vlogs #hinduism #govinddevtemple #krishna #lordkrishna #radhakrishna #jaipur #rajasthan #travel #darshan #tilak #yatra #Tilak #Darshan #HinduTemples #Sanatan #MustWatch #IndianTemples