Перейти к содержимому

Dhaba Style Kadhi Pakoda with Kashmiri Chili Tadka (ढाबा स्टाइल कश्मीरी लाल मिर्च तड़का कढ़ी पकौड़ा)

khaana baaj | kitchen food

0:00 / 0:00

Dhaba Style Kadhi Pakoda with Kashmiri Chili Tadka (ढाबा स्टाइल कश्मीरी लाल मिर्च तड़का कढ़ी पकौड़ा)

19 просмотров · 6 дней назад
khaana baaj | kitchen food
3 подписчика
19 просмотров · 6 дней назад
पकोड़े बनाने की सामग्री (Ingredients): बेसन: 1 कटोरा हींग: 1/2 टीस्पून अजवाइन: 1/2 टीस्पून नमक: 1 टीस्पून (स्वादानुसार) आमचूर पाउडर: 1 टीस्पून बेकिंग सोडा: 1/2 टीस्पून अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट: 1 टेबलस्पून पकोड़े बनाने की विधि: एक कटोरे में बेसन लें और उसमें 1 चम्मच आमचूर पाउडर, 1/2 चम्मच हींग, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट: 1 टेबलस्पून 1/2 चम्मच कुटी हुई धनिया, स्वादानुसार नमक, 1/2 टीस्पून बेकिंग सोडा और 1/2 टीस्पून अजवाइन मिलाएं। इसमें थोड़ा पानी डालकर अच्छे से फेंटते हुए पकोड़े का बैटर तैयार करें। कढ़ाई में थोड़ा ऑयल गरम करें और बैटर से पकोड़े तलकर बाहर निकाल लें। ग्रेवी तैयार करने की विधि: एक कटोरे में 1 कटोरा बेसन और 1 कप दही लें। इसमें 1 चम्मच मेथी, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर और स्वाद के अनुसार नमक डालें। थोड़ा पानी डालकर इसे अच्छे से फेंटें ताकि बैटर में कोई गांठ (lump) न रहे और एक चिकना घोल तैयार हो जाए। बैटर तैयार करने के बाद इसे साइड में रख दें और दूसरी कढ़ाई में तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर उसमें आधा चम्मच मेथी दाना डालें।उसमें आधा चम्मच राई, 1 चम्मच कुटी हुई धनिया, 1 चम्मच जीरा और 6-7 करी पत्ते डालें। मसाले भुनने के बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर एक सेकंड के लिए भूनें ताकि कच्चापन दूर हो जाए। तैयार किया हुआ बेसन और दही का बैटर डालें और हाई फ्लेम पर लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक उबाल न आ जाए। उबाल आने के बाद इसे धीमी आंच पर 30 मिनट तक पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें। कढ़ी अच्छे से पक जाने के बाद इसमें पहले से तले हुए पकोड़े डालें और 10 मिनट और पकाएं। आखिरी में तड़का लगाने के लिए एक कढ़ाई में थोड़ा तेल लें, उसमें 6-7 बारीक कटी हुई लहसुन, 4-5 साबुत लाल मिर्च, 6-7 करी पत्ते और 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर तड़का तैयार करें। इस तड़के को कढ़ी में डाल दें और अच्छे से मिला लें, फिर ऊपर से हरा धनिया पत्ता डालकर कढ़ी सर्व करें। गरमा-गरम स्वादिष्ट कढ़ी पकौड़ा बनकर तैयार है! इसे आप अपनी पसंद के अनुसार चावल या रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं। अगर आपको यह रेसिपी अच्छी लगी हो, तो कृपया वीडियो को लाइक करें, कमेंट करें और चैनल को सब्सक्राइब करें। वीडियो देखने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद!