Haryana में दर्दनाक हादसा! लोग बनाते रहे वीडियो...!Haryana News|Inkhabar Haryana |
Inkhabar Haryana
0:00 / 0:00
Haryana में दर्दनाक हादसा! लोग बनाते रहे वीडियो...!Haryana News|Inkhabar Haryana |
4 627 просмотров · 4 часа назад
Inkhabar Haryana
291 тыс. подписчиков
4 627 просмотров · 4 часа назад
बाटा पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ स्विफ्ट कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय कई लोग सिर्फ वीडियो बनाते रहे, लेकिन हरविंदर और उनके साथियों ने इंसानियत दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुँचाया। हालाँकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अनिल शर्मा के रूप में हुई है।
घटना बाटा पुल की है, जहाँ एक तेज़ रफ्तार स्विफ्ट गाड़ी ने सामने चल रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन मदद करने के बजाय कई लोग वीडियो बनाते रहे।
इसी बीच वहाँ से गुज़र रहे हरविंदर और उनके साथी करण ने बिना समय गंवाए मदद की पहल की। आपातकालीन सेवाओं 112 और 1033 पर कॉल करने के बावजूद कोई तुरंत मदद नहीं मिल सकी, जिसके बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने खुद अपनी गाड़ी से घायल को अस्पताल पहुँचाया।
बाटा पुल के ऊपर स्विफ्ट गाड़ी ने बाइक को साइड से टक्कर मारी। सब लोग केवल वीडियो बना रहे थे और मना कर रहे थे, लेकिन हमने सोचा कि इंसान ही इंसान के काम आएगा। हम उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर अस्पताल ले आए।
प्रत्यक्षदर्शी कारण ने बताया कि उन्होंने 112 और एम्बुलेंस को काफी फोन किए, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसके बाद हरविंदर भैया ने अपनी गाड़ी में बैठाया और अस्पताल लाए, लेकिन यहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सड़क हादसों के समय शुरुआती कुछ मिनट बेहद कीमती होते हैं। बाटा पुल पर हुए इस हादसे के बाद भले ही स्थानीय युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित को अस्पताल पहुँचाया, लेकिन समय पर एम्बुलेंस न मिलना और लोगों द्वारा मदद की जगह वीडियो बनाना एक गंभीर सवाल खड़ा करता है। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।"
#haryananews #accident #roadaccident #BataPul #haryanapolice #inkhabarharyana
Watch whole Haryana in Inkhabar Haryana !
All the news from Haryana in Haryanvi... flavour and essence of Haryana in Haryanvi.. from politics to culture & tradition, heritage, education, jobs, health, brotherhood, travel.. the information of your interest with a new and desi flavour. Inkhabar Haryana will bring to you all what you need in your own desi and Haryanvi flavour.
For More Information visit us:https://www.inkhabar.com/livetv/india... ( LIVE )
Connect with us on Social platform
instagram.com/inkhabarharyana
Facebook.com/inkhabarharyana