धर्मी लोगों की प्रार्थना Dharmi Logo Ki Prathna | Song No. 404 | Siyon Ke Geet
Church at Hebron Fellowship Bhusawal
0:00 / 0:00
धर्मी लोगों की प्रार्थना Dharmi Logo Ki Prathna | Song No. 404 | Siyon Ke Geet
546 просмотров · 10 дн. назад
Church at Hebron Fellowship Bhusawal
322 подписчика
546 просмотров · 10 дн. назад
धर्मी लोगों की प्रार्थना Dharmi Logo Ki Prathna | Song No. 404 | Siyon Ke Geet
"धर्मी लोग खजूर की नाई फूले फलेंगे |" भजन Psalm 92:12
Chorus: धर्मी लोगों की प्रार्थना परमेश्वर निश्चय सुनेगा,
और खजूर की नाई उनको फलवन्त करेगा ||
1. पुकारे परमेश्वर तुम्हारी सुनकर, बातें बताएगा,
बड़ी और कठिन जिन्हैं तुम अभी नहीं समझते |
2. अभी तक तुम ने, यीशु के नाम से, कुछ नहीं मांगा,
मांगो तो उस से अनन्त-आनन्द निश्चय मिलेगा |
3. जोहते रहो बाट यहोवा की, सामर्थ्य पाओगे,
उकाबों की नाई इस जगत में उड़ते फिरोगे |
4. महान कार्य, वर्णन से बाहर, प्रभु ख्रीष्ट करेगा,
जो है सामर्थी, समझ से अधिक कार्य कर सकेगा |
5. वह तुझे कभी, नहीं छोड़ेगा और न त्यागेगा,
विश्वास करो, मनुष्य तुम से कुछ कर न सकेगा |
6. परमेश्वर अपने, धन के अनुसार, जो मसीह में है,
करेगा पूरी घटी तुम्हारी, रक्षा भी करेगा |
7. सचमुच वह तुझ को, आशीषें देगा, प्रतिज्ञा है उसकी,
सन्तान को तेरी बढाता जाएगा, इच्छा है उसकी |