Перейти к содержимому

CSIR - Indian Institute of Integrative Medicine - इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन - (H)

India Science

0:00 / 0:00

CSIR - Indian Institute of Integrative Medicine - इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन - (H)

1 940 просмотров · 3 года назад
India Science
100 тыс. подписчиков
1 940 просмотров · 3 года назад
IIIM यानि भारतीय एकीकृत चिकित्सा संस्थान, जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के, मंदिरों वाले शहर जम्मू में स्थित प्राकृतिक उत्पाद रसायन और दवा खोज के क्षेत्र का एक राष्ट्रीय केंद्र है। यह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत CSIR यानि वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद का हिस्सा है, CSIR भारत में राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं और अनुसंधान केंद्रों का एक नेटवर्क है। भारत में इस संस्थान का इतिहास आजादी से पहले का है। ये 1941 में एक स्थानीय अनुसंधान प्रयोगशाला के रूप में शुरू हुआ था, यह एक राष्ट्रीय संस्थान के स्तर का बना और फिलहाल ये देश में टॉप की जैविक अनुसंधान सुविधाओं में से एक है। ये संस्थान भारत में हर्बल उत्पादों और दवाओं के विकास तथा प्रचार में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस प्रकार, स्वास्थ्य देखभाल और रोगों की रोकथाम की दिशा में विचार को बढ़ावा दे रहा है। इस संस्थान ने हर्बल और औषधीय पौधों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिसमें नई दवाओं की खोज, सक्रिय यौगिकों के निष्कर्षण और शुद्धिकरण के लिए नई तकनीकों का विकास तथा नवीन बायोएक्टिव अणुओं की पहचान शामिल है। हिमालयी फाइटोकेमिस्ट्री में उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान के त्रुटिहीन ट्रैक रिकॉर्ड के साथ IIMC जम्मू, देश के वैज्ञानिक कौशल के निर्माण में सक्रिय रूप से योगदान देता है। यह युवा और नवोदित वैज्ञानिकों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले पीएचडी और Post-doc रिसर्च के अवसर भी प्रदान करता है। IIIM जम्मू और इसके वैज्ञानिकों के पास बीमारियों के इलाज के लिए नई दवाओं और नवीन उपचारों की खोज और वैज्ञानिक अनुसंधान तथा तकनीकी विशेषज्ञता की समृद्ध विरासत है। IIIM जम्मू अपने किसान केंद्रित अनुसंधान दृष्टिकोणों के माध्यम से विज्ञान को समाज से जोड़ने का काम भी करता है, ये संस्थान एक आत्म-निर्भर भारत के सपने को साकार करने और वनस्पति अनुसंधान तथा विकास के मामले में भारत को एक पावर हाउस बनाने की कोशिशों में जी जान से जुटा है।