Punch की परिभाषा | पंच किस धातु का बना होता है |type of punch |punch ka size कहा से कहा तक लिए जाते
ITI NCVT Online Exam
0:00 / 0:00
Punch की परिभाषा | पंच किस धातु का बना होता है |type of punch |punch ka size कहा से कहा तक लिए जाते
4 156 просмотров · 3 года назад
ITI NCVT Online Exam
86,5 тыс. подписчиков
4 156 просмотров · 3 года назад
Punch की परिभाषा | पंच किस धातु का बना होता है |type of punch |punch ka size कहा से कहा तक लिए जाते
दोस्तों आज हम पढ़ेंगे, पंच कितने प्रकार के होते हैं? – Types of Punch in Hindi, पंच क्या है? (What is Punches), डॉट पंच (Dot Punch), सेन्टर पंच (Center Punch), प्रिक पंच (Prick Punch), पिन पंच (Pin Punch), ड्रिफ्ट पंच (Drift Punch), बैल पंच (Bell Punch), ऑटोमैटिक पंच (Automatic Punch), सोलिड पंच (Solid Punch), होलो पंच (Hollow Punch) इन सभी प्रकार के पंच को इस आर्टिकल में पढ़ेंगे।
पंच क्या है? (What is Punches)
स्क्राइबर से खींची गयी आस्थाई मार्किंग लाइनें जॉब से मिट जाती हैं इस लिए लाइनों पर 2.5 मिमी की दूरी पर पंच Punch की सहायता से बिन्दु (Dot) लगा दिए जाते हैं। इसी प्रकार से पंच Punch द्वारा लगायें गए बिन्दुओं से बनी लाइनों को स्थाई मार्किंग कहते हैं। यह मार्किंग जॉब को बार बार छूने या बिभिन्न यान्त्रिक क्रियाओं से भी मिट नहीं पाती हैं। अस्थाई मार्किंग को स्थाई बनाने के लिए जिस टूल (Tool) का प्रयोग किया जाता हैं हम उसे पंच (Punch) कहते हैं तथा इस प्रक्रिया को पंचिंग (Punching) कहते हैं।
पंच Punch हाई कार्बन स्टील (High Carbon Steel) के बनाये जाते हैं। इसके तीन भाग होते हैं- जहाँ हैमर से चोट मारते हैं उसे हैड Head कहते हैं, यह फ्लैट (Flat) या चपटा होता है। जिस भाग से बिन्दु (Centre) बनते हैं उसे प्वाइन्ट (Point) कहते हैं और यह भाग नुकीला तथा हार्ड व टैम्पर (Hard and Tamper) किया गया होता है। तथा बीच के भाग को बॉडी (Body) कहते हैं। यह भाग नर्लिंग किया हुआ तथा बेलनाकार (Cylindrical) या षट्भुजाकार (Hexagonal) होता है।
पंच कितने प्रकार के होते हैं? – Types of Punch in Hindi
मुख्य रूप से पंच Punch नौ प्रकार के होते हैं, जो कि निम्न लिखित हैं:-
डॉट पंच (Dot Punch)
सेन्टर पंच (Center Punch)
प्रिक पंच (Prick Punch)
पिन पंच (Pin Punch)
ड्रिफ्ट पंच (Drift Punch)
बैल पंच (Bell Punch)
ऑटोमैटिक पंच (Automatic Punch)
सोलिड पंच (Solid Punch)
होलो पंच (Hollow Punch)
डॉट पंच (Dot Punch)
डॉट पंच (Dot Punch) यह कास्ट स्टील की बनाई जाती है। डॉट पंच (Dot Punch) की बॉडी षट्भुजाकार होती है तथा प्वॉइंट (Point) का एंगिल (Angle) 60 अंश का रखा जाता है। इसका एंगिल कम होने से बिन्दु गहरे तथा कम ब्यास के बनते हैं। डॉट पंच (Dot Punch) का उपयोग स्थाई मार्किंग करने के लिए विटनैस मार्क (Witness Mark) लगाने के लिए किया जाता हैं या कभी कभी बृत्त का केन्द्र लगाने के लिए किया जाता है।