Перейти к содержимому

नर्मदा परिक्रमा पथ पर जमीन,Chief Land in Madhya Pradesh

श्री गीता प्रापर्टी /मध्यप्रदेश की बिकाऊ जमीने

0:00 / 0:00

नर्मदा परिक्रमा पथ पर जमीन,Chief Land in Madhya Pradesh

7 234 просмотра · 11 мес. назад
श्री गीता प्रापर्टी /मध्यप्रदेश की बिकाऊ जमीने
14 тыс. подписчиков
7 234 просмотра · 11 мес. назад
यह जमीन मध्यप्रदेश के जिला सिवनी के अंतर्गत आती है,जिसका रकवा करीब 5 एकड़ का है लेकिन आगामी समय में 5 एकड़ और मिल सकती है वो भी इसी जमीन से सटी हुई,बहरहाल हम 5 एकड़ के विषय में चर्चा करते है,जमीन लाल मिट्टी और कुछ पत्थर की मात्रा भी नजर आती है,जमीन का भूभाग पूर्णतः समतल है,जमीन से बाहर निकलने पर सरकारी जमीन है जो कि वनविभाग की है जिससे कुछ पेड़ पौधे लगे हुए है. सरकारी जमीन ढलानदार है जिसपर कार आदि नहीं चढ सकती है,उसकेबाद डामर रोड आ जाता है. डामरीकरण रोड पर दाये और बाए तरफ आगे चलने पर गांव नजर आ जाता है,जमीन पर फसल दिखाई दी थी इससे यह सिद्ध होता है की किसान किसी अन्य जंगल के रास्ते से यह कहीं और से जमीन तक ट्रैक्टर अवश्य लाते होंगे,तत्काल में जमीन पर पानी की सुविधा नहीं है ,बताया जाता है की जमीन के अगलबगल में कोई कच्चा कुंआ है जिसमें पानी रहता है, बिजली की बात की जाए तो डामर रोड पर ही पोल उपलब्ध हैं,जहाँ सहजता से बिजली लाई जा सकती है,जमीन के पीछे और आसपास लोंगों की कुछ कुछ गतिविधि नजर आते रहती है,उपयोगिता की बात की जाए तो - जमीन जमीन में मक्का, अरहर ( तुअर ) मूंगफली, प्लांटेशन ,आश्रम ,गौशाला, आदि के उपयोग में लाई जा सकती है,आश्रम इसलिए जोड़ा गया है की यह जमीन नर्मदा परिक्रमा पथ पर है, अतः डामर ( परिक्रमा पथ ) रोड से निकलने वाले परिक्रमा पथिकों की सेवा हो जाएगी, इसके अलावा जमीन बहुत ही खूबसूरत इलाके में है जिसकी जितनी व्याख्या की जाए कम ही होगी ,चारों तरफ हरियाली ही हरियाली, चारों तरफ हरेभरे पहाड़ किसी हिलस्टेशन को टक्कर देने में सक्षम है. 3 से 4 किलोमीटर से ही ये सुंदरवन दिखने लगते है,बहुत ही रमणीय स्थान है,यदि जमीन पर बोर किया जाए तो तकरीबन 100 से 250 फिट पर भरपूर पानी रहेगा. और यदि कुंआ करते हैं तो 20 से 30 पर्याप्त रहेगा,प्रायः देखा गया है की पहाड़ों की तलहटी में या इस तरह की जमीने जो पहाड़ों से घिरी हो वहाँ पानी बहुत निकलता है,जमीन में खामी की बात की जाए तो यह ही समझ आता है की जमीन और सड़क के बीच सरकारी जमीन पड़ी हुई है,और बाकी तो कुछ खाश समस्या नजर नहीं आती है,जमीन में फसल और अत्यधिक घांसफूस ऊग आने की वजह से जमीन के मध्य भाग को नहीं घूमा जा सका हालांकि बाहर ही कुछ हदतक समझ आ जाता है, जमीन से लगभग 17 किलोमीटर पर रेलवे स्टेशन है,जमीन से 17 किलोमीटर पर तहसील है,जमीन से 90 किलोमीटर के लगभग जबलपुर हो सकता है. कुछ दिन पहले जमीन का मूल्य 4 लाख प्रति एकड़ आया धन की आवश्यकता हेतु मूल्य को घटा दिया गया है जो कि अब 3 लाख 50 हजार प्रति एकड़ में उपलब्ध है. नोट - यह जमीन O.B.C वर्ग की है. नर्मदे हर,🙏 WHATSAPP 7566224716