shree radha sahasranama stotram श्री राधा सहस्रनाम स्तोत्रम् withSanskrit Lyrics PRIYRANJAN PARASHAR
Bhakt Parashar
0:00 / 0:00
shree radha sahasranama stotram श्री राधा सहस्रनाम स्तोत्रम् withSanskrit Lyrics PRIYRANJAN PARASHAR
1 766 просмотров · 2 недели назад
Bhakt Parashar
44 подписчика
1 766 просмотров · 2 недели назад
श्री राधा सहस्रनाम स्तोत्रम् पठन पाठन श्रवण का क्या लाभ है? क्या है फलश्रुति का भाव ? फलश्रुति का भाव यह है कि जो भक्त श्रद्धा और भक्ति से युक्त हो कर श्री राधा के इन दिव्य नामों का पाठ अथवा श्रवण करता है, उसे पुण्य की प्राप्ति होती है, उसके पापों का क्षय होता है और वह श्री राधा कृष्ण की भक्ति की ओर अग्रसर होता है । भगवान् के नाम का स्मरण भक्त के लिये कल्याणकारी और मंगलमय व अति उत्तम व महत्त्वपूर्ण माना गया है । पापों और अशुभ कर्मों का क्शय (क्षय), नाश होता है । मन की शुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है । श्री राधा सहस्रनाम स्तोत्रम् में श्री राधा रानी के एक सहस्र (एक हज़ार) नामों का स्तवन किया जाता है। इसके पठन पाठन श्रवण से भक्ति में वृद्धि, भक्ति की प्राप्ति, मन की शान्ति, श्रद्धापूर्वक नित्य निरन्तर नियमित पाठ से चित्त और अन्त:करण की शुद्धि, प्रेम भाव की वृद्धि, श्री राधा कृष्ण के चरणों में समर्पण, बच्चों की एकाग्रता concentration में और नियमित आध्यात्मिक अनुशासन विकसित करने में सहायता मिल सकती है। भय और चिन्ता में, कठिन परिस्थितियों में आध्यात्मिक आश्रय, श्री राधा नाम के स्मरण से आश्रय, विश्वास और धैर्य प्रदान करने वाली साधना बन सकता है । एक सहस्र नामों से घर में सामूहिक भक्तिमय वातावरण का निर्माण अनायास ही हो जाता है, जो कि रक्षा कवच का काम करता है । निष्काम भक्ति की ओर अग्रसर होते हैं । श्री राधा सहस्रनाम पाठ का मुख्य उद्देश्य लाभ प्राप्त करने के बजाय श्री राधा के नामों का प्रेमपूर्वक उच्चारण स्मरण चिन्तन मानकर करना अधिक उपयुक्त है । भक्ति परम्परा में साधना का सर्वोच्च फल बाहरी worldy material सांसारिक उपलब्धि से अधिक भगवान् से प्रेम, भगवत्प्रेम , श्रद्धा, शरणागति और अन्त:करण की निर्मलता माना जाता है । प्रियरंजन पाराशर ।
|| श्री राधा सहस्रनाम स्तोत्रम् ||
|| संस्कृत लिरिक्स् के साथ ||
|| प्रियरंजन पाराशर ||
भक्त पाराशर @bhaktparashar
अनन्त करुणाकारिणी श्री राधा रानी के प्राकट्य उत्सव की मंगल बधाई🌺🌺🌺🌺Shree Raadhaa Sahassranaama Stottram || Shree Radha Sahasranama Stotram
BhaktParashar
Priyranjan Parashar