।। BABA KALIVEER JI KI AARTI ।। बाबा कालीवीर जी की आरती।।
MONU THAKUR
0:00 / 0:00
।। BABA KALIVEER JI KI AARTI ।। बाबा कालीवीर जी की आरती।।
37 028 просмотров · 10 месяцев назад
MONU THAKUR
15,7 тыс. подписчиков
37 028 просмотров · 10 месяцев назад
ओम जय कालीवीरा ,स्वामी जय कालीवीरा ,
मन में जोत जगाकर ,तन को करे हीरा ‖૧‖
ॐ जय कालीवीरा। .....
सूरज तट पर नगरी ,जिसमें जन्म लिया ,
कश्मीर की धरती ,जिस को स्वर्ग किया ‖२‖
ॐ जय कालीवीरा। .....
कालीपुत्र दयालु ,गल में हीरा सोहे ,
पांच रंग की पगड़ी ,सांवली छवि मोहे ‖३‖
ॐ जय कालीवीरा। .....
कालचक्र सम घोड़ा ,जिसकी सवारी करे ,
दुःख भक्तों के काटे ,हाथ कटारी धरे ‖४‖
ॐ जय कालीवीरा। .....
तेज तुम्हारा अतुलित ,शक्ति असीम बनी ,
लेकर वासुकि आए ,अद्भुत मणि ‖५‖
ॐ जय कालीवीरा। .....
फूल और वृक्ष प्यारे ,बागों की रसिया ,
सुंदर शोभा न्यारी ,भक्तों के मन बसिया ‖६‖
ॐ जय कालीवीरा। .....
लोहे के झुन्डे सोभें ,सांकल की बधाई चढ़े ,
किरपा तेरी पाकर ,वंश की बेल बढ़े ‖७‖
ॐ जय कालीवीरा। .....
दुष्ट दलन की खातिर ,कलजुग अवतार लिया ,
जिसने भक्ति किन्हीं ,उसका उद्धार किया ‖८‖
ॐ जय कालीवीरा। .....
पापी असुर संहारे ,चुन - चुन कर मारे ,
भक्तों के रखवारे,तुम कभी नहीं हारे ‖९‖
ॐ जय कालीवीरा। .....
सुंदर बाग में भ्र्मता श्यामसुंदर वनमाली ,
झोली में खुशियां भर दे गृहस्थी का माली ‖१০‖
ॐ जय कालीवीरा। .....
जगमग छवि तुम्हारी ,मन अति प्यारी लगे ,
जहाँ हो तुम्हारी आरती ,कष्ट - कलेश भगे ‖११‖
ॐ जय कालीवीरा। .....
प्रेम सहित जो गावें ,उनका उद्धार किया ,
सुख ,संपत्ति ,धन देकर , उनको तार दिया ‖१२‖
ॐ जय कालीवीरा। .....
ज्ञान -भक्ति के दाता ,विद्यादान करो ,
कर्म की ज्योति जगाओ ,किरपा से झोली भरो ‖१३‖
ॐ जय कालीवीरा। .....
कालीदेव जी की आरती जो कोई जन गावे ,
सुख - आनंद सुहावे ,मन वांछित फल पाव ‖१४‖
ॐ जय कालीवीरा। .....
#kaliveer #babakaliveerji #kuldevta #goga #babakaliveerji #goga #rajamandlik #gogaji #babasidhgoriya #babasurgal #aarti