Перейти к содержимому

मूंडवा नगरपालिका election लक्ष्मीनारायण उर्फ लीलू भाई से विषेश बातचीत

Azad Bharat

0:00 / 0:00

मूंडवा नगरपालिका election लक्ष्मीनारायण उर्फ लीलू भाई से विषेश बातचीत

4 496 просмотров · 2 недели назад
Azad Bharat
735 подписчиков
4 496 просмотров · 2 недели назад
आजाद भारत डिजिटल मीडिया की टीम पहुंची मारवाड़ मूंडवा, जहां निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मीनारायण मुंडेल उर्फ लीलू भाई से चुनावी मुद्दों और क्षेत्र की राजनीति को लेकर खास बातचीत हुई। लीलू भाई ने कहा कि वे लंबे समय से BJP से जुड़े रहे हैं और आगे भी जुड़े रहेंगे, लेकिन उनका आरोप है कि पार्टी में बाहर से आए प्रत्याशियों को मौका मिलने से मूल भाजपा कार्यकर्ताओं के सामने परेशानी खड़ी हुई है। उन्होंने मिर्धा परिवार की राजनीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि परिवार खुद अपनी राजनीति को नुकसान पहुंचा रहा है और क्षेत्र के दूसरे जाट नेताओं को आगे बढ़ने का पर्याप्त अवसर नहीं दिया जा रहा। वहीं घनश्याम उर्फ विक्की सदावत को लेकर भी लीलू भाई ने गंभीर आरोप लगाए और कहा कि वे केवल ज्योति मिर्धा के व्यक्ति हैं तथा उन्होंने मारवाड़ मूंडवा नगर पालिका के लिए कोई काम नहीं किया। इन सभी दावों और आरोपों पर संबंधित पक्ष का जवाब जानना भी जरूरी है। देखिए मारवाड़ मूंडवा से आजाद भारत डिजिटल मीडिया की यह खास चुनावी रिपोर्ट। आजाद भारत डिजिटल मीडिया — सच्चाई के साथ, आपके साथ। #MarwarMundwa #MundwaElection #LaxminarayanMundel #LeeluBhai #RajasthanPolitics #BJP #Mundwa #VickySadawat #JyotiMirdha #MirdhaFamily #नगरपालिका_चुनाव #AzadBharatDigitalMedia #youtube