कैलाश की ओर बढ़ा श्रद्धालुओं का हुजूम।। मां नंदा के जयकारे से गूंज उठा हिमालय @बड़ीजात
Guarantee Express
0:00 / 0:00
कैलाश की ओर बढ़ा श्रद्धालुओं का हुजूम।। मां नंदा के जयकारे से गूंज उठा हिमालय @बड़ीजात
1 561 просмотр · 10 ч назад
Guarantee Express
2,67 тыс. подписчиков
1 561 просмотр · 10 ч назад
#मां नंदा देवी की पवित्र #बड़ीजात (ठुलजात) अब अपने सबसे कठिन और आस्था से भरे पड़ाव की ओर बढ़ चली है। पातर नचोंनिया से श्रद्धालु कैलाश की दिशा में रवाना हो गए हैं। दुर्गम पहाड़ों और कठिन रास्तों के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। हर कदम के साथ वातावरण “जय मां नंदा” के जयघोष से गूंज रहा है। आस्था ऐसी कि थकान का नाम नहीं और विश्वास ऐसा कि कठिन रास्ते भी छोटे नजर आ रहे हैं। श्रद्धालु मां नंदा के जयकारे लगाते हुए हिमालय की ऊंचाइयों की ओर लगातार बढ़ रहे हैं। इस बार बड़ीजात में दसौली की मां नंदा की डोली, बंड की डोली और मां ज्वाल्पा देवी की डोली के साथ चौसिंगा खाड़ू, छंतोलियां और हजारों श्रद्धालु शामिल हैं। आज की कठिन यात्रा के बाद श्रद्धालुओं का रात्रि पड़ाव शीलासमुद्र में होगा। इसके बाद कल नवमी के पावन अवसर पर होमकुंड में जात होगी। मां नंदा के कैलाश गमन की इस पवित्र यात्रा में हर कदम श्रद्धा से भरा है और हर जयकारा भक्तों के हृदय में मां के प्रति अटूट विश्वास की गवाही दे रहा है। हिमालय की गोद में बढ़ती यह आस्था, मां नंदा के ससुराल की ओर बढ़ता हर कदम और हजारों कंठों से एक ही स्वर
“जय मां नंदा…जय मां नंदा” 🙏