"जान दे देंगे, घर नहीं टूटने देंगे!" Ranchi Airport Road Dispute | ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!
Local Khabar (लोकल ख़बर)
0:00 / 0:00
"जान दे देंगे, घर नहीं टूटने देंगे!" Ranchi Airport Road Dispute | ग्रामीणों का फूटा गुस्सा!
4 877 просмотров · 2 месяца назад
Local Khabar (लोकल ख़बर)
123 тыс. подписчиков
4 877 просмотров · 2 месяца назад
"जान चली जाएगी लेकिन अपना घर नहीं तोड़ने देंगे!" रांची एयरपोर्ट के पास हुंडू मौजा (ग्राम हरटाण) में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। देखिए कैसे 25 गरीब परिवारों के आशियाने को बचाने के लिए महिलाएं और बुजुर्ग ढाल बनकर खड़े हो गए हैं।
पूरा विवरण:
रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से कोचबांग तक बनने वाली 6.9 किलोमीटर लंबी सड़क अब एक बड़े विवाद का कारण बन चुकी है। हुंडू मौजा के ग्रामीणों का आरोप है कि आरसीडी (RCD) विभाग ने पहले खाली जमीन से सड़क ले जाने का 'संशोधित आरेखन' (नक्शा) पास किया था, लेकिन कुछ भू-माफिया और दलालों की मिलीभगत से अब जबरन गरीबों के घरों को तोड़ने की साजिश रची जा रही है।
पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि यह उनकी चौथी पीढ़ी है जो विस्थापन का दंश झेल रही है। इससे पहले एयरपोर्ट विस्तारीकरण में भी वो विस्थापित हो चुके हैं। इस संघर्ष में बीजेपी नेता दीपक प्रकाश भी ग्रामीणों के समर्थन में उतर आए हैं और उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि अगर गरीबों के घर तोड़े गए तो "ईंट से ईंट बजा दी जाएगी।"
पूरा मामला क्या है? नक्शे में क्या हेरफेर हुआ है? और क्यों ग्रामीण जान देने को तैयार हैं? जानने के लिए वीडियो को अंत तक पूरा देखें।
#RanchiAirport #JharkhandNews #PublicProtest #DeepakPrakash #LandDispute #RanchiNews #SaveOurHomes #JharkhandPolitics #RCDJharkhand #GroundReport
Join this channel to get access to perks:
/ @localkhabar
Please Support Us: https://localkhabar.com/support/
News Portal: https://localkhabar.com
Facebook: / localkhabarlive
Twitter: / localkhabarlive
Youtube: / localkhabar