सड़क हादसे में आशा की मौत के बाद मुआवजे की मांग, बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचीं आशा सहयोगिनियां
Jaivardhan News
0:00 / 0:00
सड़क हादसे में आशा की मौत के बाद मुआवजे की मांग, बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचीं आशा सहयोगिनियां
49 596 просмотров · 1 месяц назад
Jaivardhan News
161 тыс. подписчиков
49 596 просмотров · 1 месяц назад
सड़क हादसे में आशा की मौत के बाद उठी मुआवजे की मांग, बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचीं आशा सहयोगिनियां
.
राजसमंद में हाल ही में हुए सड़क हादसे में आशा सहयोगिनी अल्का सेन की मौत के बाद गुरुवार को जिलेभर की बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने मृतका के परिवार को आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि अल्का सेन एक गर्भवती महिला की डिलीवरी करवाकर आरके अस्पताल से लौट रही थीं। इसी दौरान धोइंदा कट के पास उनकी बाइक एक ट्रेलर की चपेट में आ गई। हादसे में अल्का सेन सहित एक अन्य महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक घायल हो गया। कलेक्ट्रेट पहुंचीं आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अल्का सेन स्वास्थ्य सेवाओं के दौरान अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए हादसे का शिकार हुईं। ऐसे में सरकार को उनके परिवार को उचित आर्थिक सहायता, मुआवजा और आवश्यक राहत प्रदान करनी चाहिए।
Jaivardhan News : यह चैनल राजस्थान सहित देश-दुनिया की ताजा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए समर्पित है।
Owner & Editor: Laxman Singh Rathore (Journalist)
🌐 Website: http://www.jaivardhannews.com
📘 Facebook: Jaivardhannews9
📸 Instagram: @jaivardhannews
🐦 X (Twitter): @jaivardhannews
📧 Business Email: businessjaivardhannews@gmail.com
📞 Mobile: +91 96729 80901
सत्य • निष्पक्षता • जनहित