Raag Ki Tasveer - Bihag Family | Batiyan Daurawat | Dr. Ashwini Bhide Deshpande
Ashwini Bhide Deshpande
0:00 / 0:00
Raag Ki Tasveer - Bihag Family | Batiyan Daurawat | Dr. Ashwini Bhide Deshpande
27 765 просмотров · 3 года назад
Ashwini Bhide Deshpande
29 тыс. подписчиков
27 765 просмотров · 3 года назад
'बतियां दौरावत' के इस नए आख्यान में आप सभी सुननेवालों का प्यारभरा स्वागत | "राग की तस्वीर” इस श्रृंखला के अंतर्गत, आज हम बिहाग परिवार के चार रागों की तस्वीरे एकसाथ देखेंग - बिहाग, नंद, बिहागडा, तथा मारुबिहाग. मेरी धारणा के अनुसार यह चारों राग एक परिवार के सदस्य हैं, जिनका प्रमुख है राग बिहाग।
राग बिहाग से मुझे माँ के प्यार की प्रचीति मिलती है। नंद इस परिवार के बड़े भइया है, और बिहागडा 'दीदी' समान | 'मारुबिहाग' इस परिवार का अंतर्बाहय मधुर सदस्य है। मानों 'दुहिता, 'कन्या, बिटिया .... छोटी बच्ची |
राग का सगुण वर्णन हमारी अपनी सुविधा के लिए हमने बनाई हुई तस्वीर है। यह राग की मांग नहीं है, हमारी - गानेवाले की और सुनने वालों की कल्पना का आविष्कार है। राग इस वैशिष्ट्य में और इस तस्वीर में बँधाहुआ नहीं है। वह तो है निर्गुण, निराकार इस तस्वीर से भी और बहुत ज्यादा ।
आइए, इस अवधारणा के साथ आपको आमंत्रित करती हूँ, बिहाग परिवार के चार रागों के सगुण, साकार स्वरूप दर्शन के लिए। परंतु एक बार फिरसे याद दिलाना चाहूंगी, कि अंततः हमें - आपको और मुझे भी - इस सगुण साकार स्वरूप से परे राग के निर्गुण निराकार दर्शन की ही आस रखनी है।
धन्यवाद।
Credits:
Script & Presentation: Dr. Ashwini Bhide Deshpande
Creative Ideation: Amol Mategaonkar
Audio & Video Editing: Amol Mategaonkar
Video Recording & Color Grading: Kannan Reddy
Special Thanks to: Sharayu Date
Opening Title Photo Credit: Varsha Panwar
#hindustaniclassicalmusic, #indianclassicalmusic, #musicalmusings, #raagbihag, #raagnand, #raagbihagada, #raagmarubihag