खाप के चबूतरे पर पहली बार महिलाएं, लव मैरिज, लिव-इन और दहेज पर बड़ा फैसला!
News Mike 24
0:00 / 0:00
खाप के चबूतरे पर पहली बार महिलाएं, लव मैरिज, लिव-इन और दहेज पर बड़ा फैसला!
23 272 просмотра · 1 мес. назад
News Mike 24
9,55 тыс. подписчиков
23 272 просмотра · 1 мес. назад
जींद में महिला खाप की ऐतिहासिक महापंचायत, लव मैरिज-लिव इन और दहेज प्रथा पर बड़े फैसले
जींद जिले के गांव रामराय स्थित खाप चबूतरे पर नौगामा खाप की पहली सर्वसमाज महिला खाप महापंचायत आयोजित हुई। खास बात यह रही कि पहली बार महिलाओं को खाप के चबूतरे पर प्रमुख स्थान देते हुए महापंचायत की पूरी कार्यवाही महिलाओं ने संचालित की।
महापंचायत में नौगामा खाप के 21 गांवों को लेकर लव मैरिज, लिव-इन रिलेशनशिप, दहेज प्रथा, गन कल्चर और अश्लील संस्कृति के खिलाफ बड़े फैसले लिए गए। इन मुद्दों पर जागरूकता के लिए गांवों में समितियां बनाने और अभियान को स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालयों तक ले जाने का निर्णय लिया गया।
महिला खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. संतोष दहिया ने महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक व्यवस्था को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने दहेज मांगने वालों को खाप चबूतरे पर बुलाकर जवाबदेह बनाने की बात कही।
महापंचायत में सबसे खास बात यह रही कि पुरुष खाप प्रतिनिधि पीछे बैठकर महिलाओं की बातें सुनते रहे और महिलाओं ने चबूतरे से सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखी।
रिपोर्ट: विजेंदर कुमार | Haryana First
#Jind #Haryana #WomenKhap #KhapMahapanchayat #NaugamaKhap #Ramrai #LoveMarriage #LiveInRelationship #Dowry #DowrySystem #WomenEmpowerment #HaryanaNews #JindNews #HaryanaFirst #BolegaHaryana #SantoshDahiya #KhapPanchayat #WomenSafety #SocialIssues