Nav graha Shani Mandir | नवग्रह शनि मंदिर |श्री शनि मंदिर | उज्जैन, Madhya Pradesh
Tilak Darshan
0:00 / 0:00
Nav graha Shani Mandir | नवग्रह शनि मंदिर |श्री शनि मंदिर | उज्जैन, Madhya Pradesh
1 456 просмотров · 2 года назад
Tilak Darshan
36 тыс. подписчиков
1 456 просмотров · 2 года назад
भक्तों नमस्कार,, आप सभी का हमारे यात्रा कार्यक्रम दर्शन में हार्दिक अभिनन्दन...हम आपको अपने इस यात्रा कार्यक्रम की श्रंखला में विभिन धार्मिक, ऐतिहासिक तीर्थ स्थानों एवं मंदिरों की यात्रा करवाते आये हैं..जिनमें से कुछ स्थल अपने चमत्कारिक तथा कुछ अपने पौराणिक महत्त्व की वजह से हमारे देश की सांस्कृतिक धरोहर को पूरे विश्वास में गौरवान्वित कर रहे हैं.. इसी श्रंखला में आज हम आपको जिस मंदिर के दर्शन करवाने जा रहे हैं वो मंदिर है मध्य प्रदेश में महाकाल की प्रिय नगरी अवन्ती अर्थात उज्जैन में शिप्रा नदी के त्रिवेणी तट पर स्थित “नव ग्रह शनि मंदिर” जहाँ विराजते हैं सभी ग्रहों के साथ न्यायप्रिय देव भगवान् शनि !
मध्य प्रदेश का प्राचीन एवं पौराणिक तीर्थ स्थल कहीं जाने वाली नगरी उज्जैन में इंदौर रोड पर त्रिवेणी संगम के किनारे स्थित नवग्रह शनि मंदिर कर्म फलदाता शनिदेव व अन्य्र ग्रहों को समर्पित अति प्राचीन मंदिर है उज्जैन के महान सम्राट विक्रमादित्य द्वारा स्थापित ये शनि मंदिर विश्व का पहला ऐसा मंदिर है जहां शनिदेव शिव के रूप में अन्य ग्रहों के साथ विराजित है इसके अतिरिक्त सभी मंदिरों में शनि देव शिला के रूप में विराजमान हैं. यही एकमात्र ऐसा मंदिर है जहाँ दशा पूजन का महत्व रहा है. यहां के अलावा किसी अन्य मंदिर में दशा पूजन नहीं की जाती है यहां आने वाले सभी भक्तों के कष्ट शनिदेव के दर्शन मात्र से दूर हो जाते हैं। इस मंदिर के साथ ही विश्व के सबसे वैज्ञानिक कैलेण्डर विक्रम संवत का इतिहास भी जुड़ा है. कहते हैं इसी मंदिर की स्थापना के बाद राजा विक्रमादित्य ने विक्रम संवत की शुरुआत की थी.. नवग्रह शनि मंदिर एक ऐसा मंदिर जहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को शनिदेव अपने साक्षात् स्वरूप में दर्शन देते हैं।
भक्तों नवग्रह शनि मंदिर की स्थापना के विषय में कहा जाता है की इस मंदिर की स्थापना लगभग ढाई हज़ार वर्ष पहले उज्जैन के महान सम्राट विक्रमिदित्य द्वारा उनके ऊपर आये कष्टों से अवगत होने बाद की गयी थी...उसके बाद समय समय पर मंदिर का जीर्णोधार होता गया।
Disclaimer- यहाँ मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहाँ यह बताना जरूरी है कि तिलक किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
#navgrahshanimandir #ujjaintemple #tilak #hinduism #devotional #Tilak #Darshan #HinduTemples #Sanatan #MustWatch #IndianTemples