Haryana में मंदिर-गौशाला तोड़ने के विरोध में हुई महापंचायत.. कर दी बड़ी मांग..! Haryana News
Inkhabar Haryana
0:00 / 0:00
Haryana में मंदिर-गौशाला तोड़ने के विरोध में हुई महापंचायत.. कर दी बड़ी मांग..! Haryana News
2 162 просмотра · Трансляция закончилась 12 часов назад
Inkhabar Haryana
286 тыс. подписчиков
2 162 просмотра · Трансляция закончилась 12 часов назад
हरियाणा के गुरुग्राम में मंदिर-गोशाला तोड़ने के विरोध में हुई महापंचायत:संत और लोग बोले-प्रशासन ने गलत किया, CM से करेंगे शिकायत; 3 डिमांड रखीं
गुरुग्राम में सेक्टर-50 स्थित आदमपुर झाड़सा गांव में बाबा बालकनाथ मंदिर, गोशाला और समाधि स्थल को बुलडोजर द्वारा तोड़े जाने का मामला रविवार को गरमा गया। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, नगर निगम और नगर व ग्राम नियोजन विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई के विरोध में आज ग्रामीणों और प्रदेशभर से जुटे संत-महात्माओं ने एक महापंचायत बुलाई।
मंदिर परिसर में आयोजित इस महापंचायत की अध्यक्षता 360 खाप के प्रधान महेंद्र सिंह ठाकरान ने की। जिसमें संतों ने कहा कि यह प्राचीन मंदिर है। अगर इस तरह सनातन पर प्रहार किया जाता है तो उनके लिए प्राण त्यागना होगा। शासन-प्रशासन इस मंदिर परिसर के खंडित किए गए स्ट्रक्चर को दोबारा बनवाएं, अन्यथा उन्हें बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा।
ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर स्ट्रक्चर का निर्माण, ग्रामीणों के खिलाफ दी शिकायत की वापसी और गोशाला में सभी गाय और उनके बच्चों को वापस लाया जाए। इन तीन मांगों को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल कल डीसी से मुलाकात करेगा। ग्रामीणों ने कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती हैं तो वे मुख्यमंत्री नायब सैनी के सामने गुहार लगाएंगे।
मंदिर तोड़े जाने से इलाके के ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में प्रशासन के प्रति भारी रोष है, जिसके चलते पूरे सेक्टर-50 एरिया में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा चुकी है।
स्थानीय ग्रामीणों और नाथ पंथ के साधुओं का आरोप है कि प्रशासन ने बेहद तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाते हुए इस कार्रवाई को अंजाम दिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में करीब 16 घंटे तक चली कार्रवाई में शिव मंदिर को छोड़कर परिसर में बने पांच अन्य मंदिर, गोशाला और समाधि समेत कई निर्माण ध्वस्त कर दिए गए।
ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर में स्थापित प्राचीन देवी-देवताओं की मूर्तियों को रातों-रात हटा दिया गया और वहां मौजूद गोशाला से करीब 35 गाय और बछड़ों को बलपूर्वक कार्टरपुरी गोशाला शिफ्ट कर दिया गया।
इस बारे में सेक्टर-50 थाना एसएचओ इंदूबाला का कहना है कि फिलहाल इलाके में किसी तरह का कोई तनाव नहीं है और माहौल शांतिपूर्वक है। एचएसवीपी द्वारा मलबा उठाया जा रहा है तो पुलिस की टीम मौजूद हैं। महापंचायत के दौरान भी पुलिस जवान तैनात रहेंगे। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। उच्चाधिकारियों को ताजा स्थिति से अवगत करवा दिया गया है।
#haryana #mandir #haryananews #gaushala #inkhabarharyana
Watch whole Haryana in Inkhabar Haryana !
All the news from Haryana in Haryanvi... flavour and essence of Haryana in Haryanvi.. from politics to culture & tradition, heritage, education, jobs, health, brotherhood, travel.. the information of your interest with a new and desi flavour. Inkhabar Haryana will bring to you all what you need in your own desi and Haryanvi flavour.
For More Information visit us:https://www.inkhabar.com/livetv/india... ( LIVE )
Connect with us on Social platform
instagram.com/inkhabarharyana
Facebook.com/inkhabarharyana