देवरिया जिले के रुद्रपुर के सतासी स्टेट की कहानी जो इतिहास के पन्नों में कहीं दब कर रह गई
Khabar 24 Express
0:00 / 0:00
देवरिया जिले के रुद्रपुर के सतासी स्टेट की कहानी जो इतिहास के पन्नों में कहीं दब कर रह गई
13 276 просмотров · 4 г. назад
Khabar 24 Express
190 тыс. подписчиков
13 276 просмотров · 4 г. назад
देवरिया जिले के रुद्रपुर के सतासी स्टेट की कहानी जो इतिहास के पन्नों में कहीं दब कर रह गई
आज बात करेंगे उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर नगर की आजादी की जंग में जो स्थान मेवाड़ का है वहीं स्थान उत्तर भारत में रुद्रपुर के सतासी स्टेट का है। यहां का बुलंद किला सतासी राज पैलेस 1857 के प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन का जीता जागता उदाहरण है। इसी किले से राजा उदित प्रताप नारायण सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ जंग छेड़ी थी। इसके चलते रुद्रपुर के नरेश को अंग्रेजों ने काला पानी की सजा दी।
प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के खिलाफ अंसतोष और क्रोध की जो ज्वाला मंगल पांडेय ने बैरकपुर में जलाई उसकी लपट गोरखपुर तक पहुंची। क्रांतिकारी नेता जाफर मुहम्मद हसन ने क्रांतिकारियों की मदद को सतासी राज के नरेश राजा उदित प्रताप नारायण सिंह के पास अपना दूत भेजा था। उस दौरान देश के प्रमुख राजे-रजवाड़ों ने अंग्रेज सरकार के सामने घुटना टेक दिए थे। लेकिन सतासी राज के राजा ने देश की आजादी के लिए क्रांतिकारी हसन मोहम्मद का साथ दिया।
उन्होंने हसन के दूत से कहा कि न कोई हिंदू है न कोई मुसलमान है। हम सभी हिंदुस्तानी हैं। हमारा लक्ष्य इन अंग्रेजों को देश से बाहर निकालना है। राप्ती नदी के तट पर मुहम्मद हसन का सतासी राज के सैनिक स्वागत करेंगे। जब मोहम्मद हसन की क्रांतिकारी सेना राप्ती नदी के किनारे पहुंची तो सतासी राज के सैनिक उनका साथ देने को तैयार मिले।
उस समय गोरखपुर के तत्कालीन वानट मजिस्ट्रेट मिस्टर वर्ड ने प्रयास किया कि राप्ती नदी में नावों को डुबो दिया जाए ताकि हसन की सेना गोरखपुर सदर में दाखिल न हो पाए। पर वर्ड को सफलता नहीं मिल पाई क्योंकि नावों पर मल्लाहों की जगह सतासी राज के सैनिक तैनात थे। मोहम्मद हसन ने सतासी राज की मदद से गोरखपुर पर कब्जा कर लिया।
कुछ दिन तक गोरखपुर पर क्रांतिकारियों का कब्जा रहा। अंग्रेजों ने नेपाल के राजा वंश बहादुर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में गोरखा सैनिकों को अंग्रेज ब्रिगेडियर फ्रैंक फ्रेडार के साथ गोरखपुर पर आक्रमण करने के लिए भेजा। गोरखपुर के क्रांतिकारियों के पास सैनिक साधन कम होने के कारण गोरखपुर पर फिर अंग्रेजों का अधिकार हो गया। सतासी नरेश राजा उदित प्रताप नारायण वीरता से लड़े किंतु उन्हें हारना पड़ा।
अंग्रेजों ने उन्हेें गिरफ्तार कर काला पानी की सजा दे दी। कालापानी की सजा के दौरान ही उनकी मौत हो गई। उदित नारायण ने भारत माता को आजाद कराने के लिए बलिदान देकर रुद्रपुर के सतासी एस्टेट की माटी को अमर कर दिया। आज भी इस किले का जीता जगता उदहारण आपको सतासी स्टेट पैलेस रुद्रपुर मे देखने को मिलेगा,जो रुद्रपुर बस स्टैंड के समीप है,और राजघराने कि उत्तराधिकारी राजकुँवारी कादंबरी सिंह है।
खबर 24 एक्सप्रेस के लिए धीरज सिंह चंदेल व तरुण राव चंदेल की स्पेशल रिपोर्ट
यह खबर आपको कैसी लगी अपनी राय जरूर दें। इस खबर से संबंधित यदि कोई शिकायत है या सुझाव है तो जरूर बताएं। अगर आप यूट्यूब पर हमारी ख़बरें देख रहे हैं तो खबरों को लाइक करना, शेयर करना व हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें। अगर किसी के साथ कोई भी घटना घट रही है जिससे आप परेशान हैं या पीड़ित हैं। आप तुरंत हमारे व्हाट्सएप नम्बर पर जानकारी दे सकते हैं।
धन्यवाद
#Khabar24Express #Khabar24Live #Khabar24News #Khabar24x7 #Khabar24 #Khabar24tv #HindiNewsLive
👉 अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं। : 👇
👉 Account Name : Khabar 24 Express
Bank : Axis Bank
Account No : 920020067292597
IFS Code : UTIB0000637
👉 अगर आपको इस वीडियो से कोई शिकायत है या सुझाव है तो कमेंट करके जरूर बताएं। वीडियो को लाइक करें शेयर करें। अपने आसपास व देश-दुनिया की बड़ी खबरें पाने के लिए चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।
👉 Khabar 24 Express से जुड़ने व विज्ञापन के लिए कॉल करें +919654663551 👈
👉 Subscribe Our Channel :
/ khabar24express
👉 Welcome to Khabar 24 Express, India's Leading Hindi National News Network
👉 Connect With Us @ +919654663551, 9654663577
👉 Web : https://www.khabar24.tv
👉 Fb : / khabar24official
👉 Fb : / khabar24
👉 Subscribe Our Channel Youtube: / khabar24express
👉 Mobile App: https://play.google.com/store/apps/de...
👉 Pinterest : / khabar24
👉 Check out Khabar24 Express (@khabar24India):
https://twitter.com/khabar24India?s=09
****
खबर 24 एक्सप्रेस चैनल पर स्वागत है। यहां आपको मिलेगी लेटेस्ट खबरें, राजनीतिक उठापटक, मनोरंजन की चटपटी खबरें, खट्टी मीठी खबरें, खेल जगत, सोशल मीडिया की वायरल खबरें, फिल्म रिव्यू, खास मुद्दों पर बातचीत. हिंदी, मराठी, गुजराती में एक्सक्लूसिव वीडियोज़ और सेलिब्रिटीज़ के साथ बातचीत। खबरों में बने रहने के लिए, देश दुनिया की जानकारी के लिए बने रहिये खबर 24 एक्सप्रेस के साथ।
Welcome to The Khabar 24 Express YouTube Channel. Khabar 24 Express channel is all about Latest News, politics news, entertainment news, sports news, social media news, viral news, movie reviews. World news, Stay tuned for all the trending news in Hindi, exclusive videos and celebrity interviews.