Bharat Ke Veer Putra - Captain Smit Machchhar The Saviour of 176 Lives 🇮🇳
Me_Maths_Culture & Nature
0:00 / 0:00
Bharat Ke Veer Putra - Captain Smit Machchhar The Saviour of 176 Lives 🇮🇳
38 просмотров · 6 дн. назад
Me_Maths_Culture & Nature
279 подписчиков
38 просмотров · 6 дн. назад
"I am a fortunate Indian and I feel immensely proud that Captain Smith Machra is a son of my country, who bravely saved the lives of 176 people on board the aircraft. I have dedicated a poem to him."
हां, उसी ने...
कैप्टन स्मित को समर्पित
हां, उसी ने फिर से ग्यारह सितंबर होने से रोक लिया,
हां वही, भारत माँ का लाल जो चौंतीस हजार फीट की ऊंचाइयों को छू रहा था।
हां उस ने, जो अपने माता-पिता से बहुत दूर
तबूक में बैठा था..
जिसे तेरह साल की कप्तानी का अनुभव था..
हां, जिसे ऊंचाइयों पर मौत दे रही थी दस्तक,
पर चाकू के साये में भी ना झुका उसका मस्तक।
हां, जिसकी वर्दी खून से रंग गई थी सारी,
पर आँखों में चमक रही थी तप्त कांचन सी ज़िम्मेदारी।
वही जिसने एक हाथ से विमान का दरवाज़ा खोल दिया,
और एक सौ चौहत्तर परिवारों के घर के दीयों को बुझने ना दिया।
जब पल भर में विमान चौदह हजार फीट नीचे गिरने लगा,
वो खुद गिरा, फिर उठा,
पर अपने ऊपर किए गए विश्वास को ना गिरने दिया।
उसने हिम्मत ना हारी,
लहूलुहान हाथों से ही थाम ली विमान की सारी जिम्मेदारी।
एक हाथ जख्मी था, दूसरा कंट्रोल पर था,
आँखों के सामने अंधेरा था, पर दिल में शूरवीरों सा हौसला था।
केबिन की चीखों ने,
सहमे हुए लोगों की मासूम निगाहों ने,
उसके आत्मविश्वास को और मज़बूत कर दिया।
अब उसे हर हाल में जीना था,
क्योंकि एक सौ चौहत्तर जिंदगियों को उसने ही बचाना था।
वो जानता था,
उसने उस धरती पर जन्म लिया है,
जहाँ माँ का आँचल करुणा से भरा,
और पिता का कंधा ज़िम्मेदारियों से सदा रहता है लदा।
तबूक की धरती पर जब पहिए लगे,
एक सौ चौहत्तर दिलों में फिर से सांसें जगी।
वो स्ट्रेचर पर था, पर मुस्कुरा रहा था,
कह रहा था - "सब सुरक्षित हैं ना?"
जिसने इतनी बड़ी घटना का डटकर सामना किया,
वो देश का बेटा प्रधानमंत्री जी की थपकी से भावुक हो चला।
हां, वही जो फौलादी हौसले वाला भारत माँ का लाल है,
जिसे गीता माँ ने कर्म करने के दिए संस्कार हैं।
जिसने साबित कर दिया,
मैं संतों की भूमि से आया एक बहादुर नौजवान हूँ,
जिसके दिल में तिरंगे का गौरव,
और होंठों पर हनुमान चालीसा का बखान है।
उसने जाति नहीं देखी,
उसने रंग नहीं देखा,
उसने देखी तो सिर्फ इंसानियत,
जो हर धर्म, हर कर्म का सार है।
दुबई से लेकर तेल अवीव तक,
हर दिल ने उसे सलाम किया,
इज़राइल और अमेरिका ने कहा,
एक हिन्दुस्तानी ने इतिहास बदल दिया।
देश के गर्व ने देश के गौरव को बढ़ा दिया।
जल्दी तुम स्वस्थ हो जाओ। देश की मिट्टी, देश के कण-कण ने भेजी है तुम्हारे लिए दुआ...
और हां, कह रही है दुनिया, धन्य है वो वीर, जिसने फिर से 9/11 होने से रोक लिया!
जय हिन्द!