Day 1 | सद्गुरु आचार्य श्री धर्मचन्द्रदेव जी महाराज की पावन जन्म-जयन्ती समारोह | जय स्वर्वेद कथा...
Vihangam Yoga
0:00 / 0:00
Day 1 | सद्गुरु आचार्य श्री धर्मचन्द्रदेव जी महाराज की पावन जन्म-जयन्ती समारोह | जय स्वर्वेद कथा...
12 980 просмотров · Трансляция закончилась 1 год назад
Vihangam Yoga
94,3 тыс. подписчиков
12 980 просмотров · Трансляция закончилась 1 год назад
प्रथम परम्परा सद्गुरु आचार्य श्री धर्मचन्द्रदेव जी महाराज की पावन 106वीं जन्म-जयन्ती समारोह के अवसर पर सन्त प्रवर श्री विज्ञानदेवजी महाराज की दिव्यवाणी
दिनांक : 24 फरवरी 2024
स्थान : महर्षि सदाफलदेव आश्रम, कटार, डेहरी, रोहतास बिहार
प्रथम परम्परा सद्गुरु आचार्य श्री धर्मचन्द्रदेव जी महाराज का परम पुनीत प्रादुर्भाव फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी महाशिवरात्रि सन् 1919 ई० दिन शुक्रवार को हुआ। आगे चलकर आपको सन् 1954 ई० माघ शुक्ल पञ्चमी को ब्रह्मविद्या विहंगम योग के प्रथम परम्परा सद्गुरु का पद अनन्त श्री सद्गुरु सदाफलदेव जी महाराज द्वारा अपने शरीर का परित्याग करने के पूर्व प्रदान किया गया।
प्रथम परम्परा सद्गुरु आचार्य श्री धर्मचन्द्रदेव जी महाराज वैदिक वाङ्मय, दर्शन, सन्त-साहित्य के प्रकाण्ड विद्वान् थे। आपकी सशक्त लेखनी द्वारा जिन अद्वितीय आध्यात्मिक सद्ग्रन्थों की रचना की गयी है, वे सभी आपका यशोगान करते प्रतीत होते हैं। 'स्वर्वेद-भाष्य' प्रथम एवं द्वितीय खण्ड आपकी रचनाओं में प्रमुख है। प्रथम परम्परा सद्गुरु ने विहंगम योग के सिद्धान्त एवं साधना को स्पष्ट धरातल प्रदान किया है।
समारोह के सायंकालीन सत्र में सुपूज्य सन्त प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज की 'दिव्यवाणी' संगीतमय स्वर्वेद कथामृत के रूप में प्राप्त होगी। सुपूज्य सन्त प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज ने मानवमात्र के कल्याणाार्थ 'स्वर्वेद' को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया है। इनकी दिव्य आध्यात्मिक वाणी गूढ़तम आध्यात्मिक रहस्यों को बड़े ही सरल शब्दों में अनावृत कर देती है। अध्यात्म-पिपासु इनके स्वर्वेद-कथामृत से न सिर्फ शान्ति पा रहे हैं, बल्कि सत्य का निभ्रान्त ज्ञान प्राप्त कर अपने जीवन का आध्यात्मिक निर्माण कर रहे हैं।
👉 links:
https://whatsapp.com/channel/0029Va9T...
https://vihangamyoga.org/
https://www.swarved-mahamandir.org/
/ vihangamyoga
/ @satsang_amrit
/ santpravar
/ vihangamyoga
https://x.com/SantPravar
https://x.com/vihangam_yoga
/ sant.pravar
/ vihangam_yoga
#vihangamyoga
#kabir
#Divyavani_ki_Divyadhara
#Swarved_Kathamrit
#SantPravar
#SwarvedMahamandirDham #Swarved
#StatueOfSpirituality #VihangamYoga | #spiritualevent #MegaSpiritualEvent
#Swarved #Divyavani #SatsangAmrit