Перейти к содержимому

IIT में जाति: कैंपस के अंदर की कहानी - The Lens

BBC News Hindi

0:00 / 0:00

IIT में जाति: कैंपस के अंदर की कहानी - The Lens

123 590 просмотров · 1 день назад
BBC News Hindi
22 млн подписчиков
123 590 просмотров · 1 день назад
IIT जैसे देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों पर पढ़ाई, प्रतियोगिता, करियर और परिवार की उम्मीदों का कितना दबाव होता है? और क्या इस दबाव के बीच जाति या सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि से जुड़ा भेदभाव उनकी मुश्किलें और बढ़ा देता है? हाल में IIT बॉम्बे के एक छात्र की मौत के बाद एक बार फिर छात्रों की मानसिक सेहत, संस्थागत दबाव और जातिगत भेदभाव के सवालों पर बहस छिड़ गई है. छात्र के परिवार ने जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया है, जबकि संस्थान ने इन आरोपों से इनकार किया है. मामले की जांच जारी है. तो द लेंस के इस एपिसोड में चर्चा इन्हीं सवालों पर कि IIT जैसे संस्थानों में छात्रों को किस तरह के दबाव और भेदभाव का सामना करना पड़ता है, मानसिक स्वास्थ्य को लेकर संस्थानों की मौजूदा व्यवस्था कितनी तैयार है और छात्रों की सुरक्षा के लिए क्या किया जा सकता है? इस विषय पर कलेक्टिव न्यूज़रूम के डायरेक्टर ऑफ़ जर्नलिज़म मुकेश शर्मा बात कर रहे हैं IIT के पूर्व छात्र डॉ. प्रणव जीवन, प्रोफ़ेसर राजीव कुमार और क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. अरुणा ब्रूटा से. #iit #mentalhealth #castediscrimination #bbchindilive एपिसोड के सबसे अहम बिंदु ---------------------------------------------------- भारत में छात्रों की मौत, क्या कहते हैं आंकड़े 00:00-05:23 आईआईटी में जातिगत भेदभाव की कहानी, वहीं के स्टूडेंट से 6:22-12:27 किसी का मज़ाक, किस तरह किसी का आत्मविश्वास तोड़ देता है 16:01-17:19 कड़ी मेहनत के बाद आईआईटी पहुंचने के बाद स्टूडेंट को क्या फ़ेस करना पड़ता है 19:02-20:16 आईआईटी बॉम्बे के मामले पर क्या बोले आईआईटी के प्रोफ़ेसर 22:30-24:27 'IIT में जातिगत नहीं, बल्कि इस आधार पर होता है भेदभाव' 24:09-29:25 हाई-परफ़ॉर्मेंस बच्चों पर कैसे बनता है दबाव, माँ-बाप भी हैं ज़िम्मेदार 32:52-34:16 स्टूडेंट्स मदद क्यों नहीं माँग पाते 34:30-35:11 बच्चे का व्यवहार 37:16-41:34 प्रोड्यूसरः सईदुज़्जमान गेस्ट कोऑर्डिनेटरः संगीता यादव वीडियो एडिटिंगः आशीष जैन BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें. BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह. https://bbcwsuniversal.onelink.me/s6o... (कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.) बीबीसी हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं- फ़ेसबुक-   / bbcnewshindi   ट्विटर-   / bbchindi   इंस्टाग्राम-   / bbchindi   व्हाट्सऐप- https://www.whatsapp.com/channel/0029...